Sarkari Naukri-Result 2021 Live: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, आईबीपीएस एसओ भर्ती का रिजल्ट फरवरी में आएगा
{"_id":"61b16c08900a5a3c0336c586","slug":"sarkari-naukri-result-2021-live-latest-govt-jobs-sarkari-results-notifications-9-december-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result 2021 Live: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, आईबीपीएस एसओ भर्ती का रिजल्ट फरवरी में आएगा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 09 Dec 2021 09:01 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:01 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Recruitment Notification नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
08:56 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Result 2021 : ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम
ओडिशा पुलिस सिग्नल सर्विस कॉन्स्टेबल (कम्युनिकेशन) रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में 15 नवंबर, 2021 से लेकर 17 नवंबर, 2021 तक आयोजित की हुई थी। 244 पदों के लिए हुई परीक्षा में 739 उम्मीदवार पास हुए हैं।
07:56 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Result 2021 LIVE: ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी
जिन उम्मीदवारों ने ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
विज्ञापन
07:43 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Result : Odisha Police Constable Result 2021
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने कॉन्स्टेबल संचार के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं।
06:26 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Result 2021: आईबीपीएस एसओ भर्ती रिजल्ट फरवरी में आएगा
- ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू : 03 नवंबर, 2022
- आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण फॉर्म भरने और आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 नवंबर, 2021
- प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख : अभी घोषित नहीं
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी : 26 दिसंबर, 2021
- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी : 30 जनवरी, 2022
- मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा : फरवरी 2022 तक
- साक्षात्कार आयोजन होने की तिथियां : फरवरी या मार्च 2022 में
- अंतरिम आवंटन प्रक्रिया शुरू : अप्रैल 2022 में
05:49 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Naukri- Result- Admit Card: जल्द जारी होंगे आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड
बैंकिंग कार्मिक संस्थान आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 के लिए प्रवेश-पत्र जल्द जारी करेगा। आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण फॉर्म भरने और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2021 तक थी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
04:49 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Result: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2021: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल (संचार) के पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.azurewebsites.net पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 09-Dec-2021
Sarkari Naukri: यह है डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखें। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
02:49 PM, 09-Dec-2021
सरकारी नौकरी: इन अभ्यर्थियों के लिए सक्रिय हुई संशोधन लिंक
उन 4,85,607 उम्मीदवारों के संबंध में जिनके आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे, उनके लिए संशोधन लिंक 15.12.2021 से 26.12.2021 तक आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर फोटो अपलोड करने के लिए लाइव रहेगा। इसके बाद, फोटो/हस्ताक्षर की वैधता के संबंध में आरआरबी का निर्णय अंतिम और उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा।
01:50 PM, 09-Dec-2021
Sarkari job: 23 फरवरी को होगी परीक्षा
बोर्ड ने 23 फरवरी, 2021 से परीक्षा अस्थायी रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। लिखित परीक्षा उपरोक्त तिथि से शुरू होने वाले कई चरणों में आयोजित की जाएगी।
12:44 PM, 09-Dec-2021
सरकारी नौकरी: आरआरबी ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को राहत देते हुए बुधवार को आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा की। आरआरबी पोर्टल पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार, आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।