फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Government Jobs Live: रेलवे-टीचिंग और मेडिकल सहित कई विभागों में निकली भर्ती, पाएं सरकारी नौकरी की हर अपडेट

Tue, 21 Nov 2023 05:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 05:45 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एसबीआई, डीयू, एम्स और रेलवे सहित कई महकमों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी भी अपडेट की जा रही है। इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2023 SBI Clerk CBSE Bihar UP Board Datesheet, UPSC IES/ISS SSC CGL Result and other update
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:44 PM, 21-Nov-2023
GSSSB Recruitment 2023: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 1246 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2023 है। ...अधिक पढ़ें
05:11 PM, 21-Nov-2023

NLCIL Recruitment 2023

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
02:30 PM, 21-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती

Thane Municipal Corporation Staff Nurse Recruitment: ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thanecity.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 22 नवंबर को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ...अधिक पढ़ें
02:30 PM, 21-Nov-2023

Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
02:29 PM, 21-Nov-2023

सरकारी नौकरी: इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती

IB ACIO Recruitment Notification 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से आज यानी 21 नवंबर 2023 को बंपर पदों पर होने जा रही भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB) की यह भर्ती सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड- II कार्यकारी के 995 पदों पर होंगी। ...अधिक पढ़ें
12:57 PM, 21-Nov-2023

SBI RBO 2023

भारतीय स्टेट बैंक, आज रिजॉल्वर के रूप में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 21-Nov-2023

SBI Apprentice Admit Card 2023 OUT

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 7 दिसंबर को देशभर में आयोजित की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
10:31 AM, 21-Nov-2023

ISRO VSSC Recruitment 2023

इसरो विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लाइट व्हीकल ड्राइवर और हेवी व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.vssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
10:23 AM, 21-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती

ITBP Constable GD Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी। ...अधिक पढ़ें
10:18 AM, 21-Nov-2023

Government Jobs Live: रेलवे-टीचिंग और मेडिकल सहित कई विभागों में निकली भर्ती, पाएं सरकारी नौकरी की हर अपडेट

SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 8200 से भी अधिक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 है। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed