SGPGIMS Recruitment 2023: एसजीपीजीआई में जेई सहित कई पदों पर निकलीं भर्तियां, आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म
SGPGIMS Recruitment 2023: एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।
SGPGIMS Recruitment रिक्तियों का विवरण
एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ में विभिन्न पदों पर 163 रिक्तियों को भरा जाना है। आप रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सहायक सुरक्षा अधिकारी 03 पद
-
जूनियर इंजीनियर (ए.सी./टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक/मेकेनिकल/सिविल) 08 पद
-
फार्मासिस्ट ग्रेड II 43 पद
-
सीएसएसडी सहायक 20 पद
-
अस्पताल सहायक ग्रेड II 77 पद
-
ट्यूटर - एप्लाइड बायोलॉजिकल साइंसेज/लाइफ साइंस/एप्लाइड हेल्थ साइंस 01 पद
-
ट्यूटर - फिजियोथेरेपी 01 पद
-
तकनीकी अधिकारी (परफ्यूजन) 02 पद
SGPGIMS आवेदन शुल्क
एसजीपीजीआई में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य,ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क जीएसटी सहित देना होगा। एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये जीएसटी सहित है।
SGPGIMS Recruitment 2023 आयु सीमा
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।