{"_id":"655c5988986ceca5960330c6","slug":"sbi-rbo-2023-application-last-day-today-at-sbi-co-in-here-are-details-2023-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI RBO 2023: रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए एसबीआई में भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज; जल्दी करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SBI RBO 2023: रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए एसबीआई में भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज; जल्दी करें
Tue, 21 Nov 2023 12:47 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:47 PM IST
सार
SBI RBO 2023: भारतीय स्टेट बैंक, आज रिजॉल्वर के रूप में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें। अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
विज्ञापन
SBI Jobs
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI RBO 2023: भारतीय स्टेट बैंक में अनुबंध के आधार पर रिजॉल्वर के रूप में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों (आरबीओ) की भर्ती के लिए आवेदन करने की आज, 21 नवंबर आखिरी तारीख है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जमा कर देना चाहिए।
विज्ञापन
कुल पद
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 94 रिक्तियों को भरना है। आवेदकों को शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू राउंड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
- एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- "ENGAGEMENT OF RETIRED BANK OFFICERS AS RESOLVERS ON CONTRACT BASIS" के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।