फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE 2021: इंतजार है सरकारी नौकरी का, तो इन विभागों में करें आवेदन

Sun, 11 Jul 2021 06:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 06:58 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2021 Latest News Updates Apply Online Govt Jobs
sarkari naukri live updates 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:58 PM, 11-Jul-2021

Govt Vacancy : लेखपाल व पटवारी के पदों पर 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
05:41 PM, 11-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
04:22 PM, 11-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE: सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 
03:25 PM, 11-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021: 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

कर्नाटक राज्य पुलिस की रिक्तियों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी जो 18 साल से लेकर 25 साल तक की उम्र के हैं वे आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये देना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
02:38 PM, 11-Jul-2021

Naukri 2021: 12 जुलाई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2021 कर दी गई है। आवेदन कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण जानकारी
  • पदों की संख्या- 4000
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 25 मई, 2021
  • आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि- 12 जुलाई, 2021   
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 14 जुलाई, 2021
01:41 PM, 11-Jul-2021

जॉब लाइव : कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 11-Jul-2021

सरकारी नौरकी लाइव : एनआईओटी में वैज्ञानिक एवं एग्जीक्यूटिव पदों पर रिक्तियां

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) में वैज्ञानिक एवं एग्जीक्यूटिव पदों पर रिक्तियां हैं। रिक्तियों की कुल संख्या - 04 है। इनकी जानकारी निम्नानुसार है - 
  • पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोस्टिंग के स्थान के साथ सीधी भर्ती के आधार पर वैज्ञानिक एफ (लाइफ डिसिप्लीन) के लिए - 01 रिक्ति
  • प्रतिनियुक्ति के आधार पर इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या भौतिकी विषय संकाय में वैज्ञानिक डी के लिए - 01 रिक्ति
  • सीधी भर्ती के आधार पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिसिप्लीन में वैज्ञानिक सी के लिए - 1 रिक्ति
  • प्रतिनियुक्ति के आधार पर वरिष्ठ कार्यकारी के लिए - 1 रिक्ति
उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.niot.res.in पर विजिट जरूर करना चाहिए। 
11:42 AM, 11-Jul-2021

Naukri LIVE 2021: राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी) में रिक्तियां

भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी) में वित्त और आर्थिक सेवाओं के लिए निदेशक के पद पर 01 रिक्ति है। इस रिक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निदेशक पर आवेदन के लिए विस्तृत जानकारी हेतु राष्ट्रीय जूट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jute.com अवश्य देख लें। 
11:00 AM, 11-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ में रिक्तियां

आईआईटी रोपड़ की ओर से रजिस्ट्रार पद के लिए 01 रिक्ति पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईआईटी रोपड़ में रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन से पूर्व शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरणों के बारे में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर कर लें। आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट www.iitrpr.ac.in है। 
 
10:33 AM, 11-Jul-2021

JKPSC : प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही होगी मेन परीक्षा और साक्षात्कार

सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर जेकेपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर नजर बनाए रखें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed