फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Mon, 14 Jun 2021 05:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 05:55 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates Today in Hindi: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी 15 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि आठवीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live 2021 Latest Govt Jobs News Updates Apply Online
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:54 PM, 14-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: यहां निकला है 1500 से ज्यादा रिक्तियां और आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को इन नौकरियों पर आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इन 1500 रिक्तियों में से 800 रिक्तियां फिटर के पदों के लिए है। जबकि, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन की हैं। 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं।
 
05:29 PM, 14-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग में निकली हैं 351 असिस्टेंट वेटरनेरी सर्जन की नौकरी

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 351 असिस्टेंट वेटरनेरी सर्जन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी opsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 16 जून से आवेदन शुरू होगा। आवेदन की आखिरी तारीख  23 जुलाई है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 21 से लेकर 32 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
05:09 PM, 14-Jun-2021
एसबीआई क्लर्क 2021 प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होने के कारण मेंस परीक्षा में भी देरी हो सकती है। एसबीआई मेंस की परीक्षा 31 जुलाई को होनी है, लेकिन प्रीलिम्स के स्थगित होने के कारण अब मेंस परीक्षा भी तय वक्त से आगे खिसक सकती है। एसबीआई मेंस परीक्षा को भी स्थगित कर सकती है। हालांकि, अभी एसबीआई की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। भारतीय स्टेट बैंक ( SBI) क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
04:18 PM, 14-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2020 परीक्षा की नई तारीखें घोषित

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के नौकरी पाने का इंतजार अब खत्म होने को है। डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2020 की परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। ये बहुप्रतीक्षित परीक्षाएं अब 25 जून से शुरू होंगी। परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया जाना है। इस भर्ती के तहत कुल 710 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। प्रवेश पत्र 20 जून के बाद जारी किए जाएंगे।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
03:42 PM, 14-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: ओडिशा पुलिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

ओडिशा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी हुई है। 721 सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जून से होगी। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के जरिए पढ़ सकते हैं। पहली बार ओडिशा पुलिस बोर्ड ने अधिसूचित पदों के लिए ट्रांसजेंडर की भर्ती की अनुमति दी है। जनरल ड्यूटी और कम्युनिकेशन के पद भरे जाएंगे। इस पुलिस भर्ती अभियान के माध्यम से 477 एसआई और 244 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी संभावित तारीख 15 जुलाई हो सकती है। इस भर्ती अभियान के लिए संभावित रूप से परीक्षा अगस्त में आयोजित हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
02:58 PM, 14-Jun-2021

Naukri LIVE: नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर होंगी नियुक्तियां

नेशनल हेल्थ मिशन, मध्यप्रदेश ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 5215 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए स्टाफ नर्स के 2664 और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2551 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:29 PM, 14-Jun-2021

Sarkari Jobs: इंडियन आर्मी में सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर होंगी भर्तियां

इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जीडी यानी जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद पदों पर 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 
01:58 PM, 14-Jun-2021

Govt Job : डीएसएसएसबी में शिक्षक और अन्य पदों पर हो रही भर्ती

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनके लिए 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 6258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और नर्सरी के 628, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक एलडीसी के 278, काउंसलर के 500, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  
01:27 PM, 14-Jun-2021

Govt Job : डीएसएसएसबी ने 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
12:38 PM, 14-Jun-2021

एमडीएल भर्ती 2021 : संभावित वेतनमान 

माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने गैर-कार्यकारी पदों के लिए 1388 रिक्तियों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के विवरण, पात्रता मानदंड और पदों के लिए आवेदन करने के चरणों का विवरण जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें। 

एमडीएल भर्ती 2021 संभावित वेतनमान 
  • स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-वी) - 17,000 - 64,360 रुपये
  • सेमी - स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-द्वितीय) - 13,200 - 49,910 रुपये
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed