फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mazagon Dock Recruitment 2021: Apply Now For 1388 Non-executive Posts, 10th 12th Pass Can Apply

माझगांव डॉक भर्ती : 1300 से ज्यादा पदों पर मिल रहीं नौकरियां, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

Mon, 14 Jun 2021 08:56 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 08:56 AM IST
सार

Mazagon Dock Recruitment 2021: एमडीएल भर्ती 2021के तहत एसी सहित विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 1388 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इनमें रेफ्रीजरेटर मैकेनिक, कंप्रेसर अटेंडेंट, चिपर ग्राइंडर, कम्पोजिट वेल्डर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टोर कीपर और अन्य पदों की नौकरियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Mazagon Dock Recruitment 2021: Apply Now For 1388 Non-executive Posts, 10th 12th Pass Can Apply
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने गैर-कार्यकारी पदों के लिए 1388 रिक्तियों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 11 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2021 रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के विवरण, पात्रता मानदंड और पदों के लिए आवेदन करने के चरणों का विवरण जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन


एमडीएल भर्ती 2021के तहत एसी सहित विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 1388 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इनमें रेफ्रीजरेटर मैकेनिक, कंप्रेसर अटेंडेंट, चिपर ग्राइंडर, कम्पोजिट वेल्डर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टोर कीपर और अन्य पदों की नौकरियां शामिल हैं।  उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 10वीं / 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके पास संबंधित स्किल / ट्रेडों में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन


विस्तृत पात्रता मानदंड जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mazagondock.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीएल भर्ती 2021 संभावित वेतनमान 

  • स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-वी) - 17,000- 64,360 रुपये
  • सेमी - स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-द्वितीय) - 13,200-49,910 रुपये
 

आयु सीमा : 01 जून, 2021 तक अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष और न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

एमडीएल भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को उनके द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 
  • लिखित परीक्षा और अनुभव अंकों के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 
  • ट्रेड टेस्ट के समय शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। 
  • अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन लिखित परीक्षा, अनुभव और ट्रेड टेस्ट के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) पर ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed