फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Corona eclipsed the admission of foreign students in DU

विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले पर कोरोना ने लगाया ग्रहण

Mon, 14 Jun 2021 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 04:25 AM IST
सार

  • विदेशों से इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में पचास फीसदी की गिरावट
  • बीते साल लगभग 1700 आवेदन प्राप्त हुए थे, इस बार अब तक लगभग 600 आवेदन आए
  • आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक, आवेदनों की संख्या 800 होने का अनुमान

विज्ञापन
Corona eclipsed the admission of foreign students in DU
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशों से पढने आने वाले छात्रों के दाखिले पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। विदेशों से इस बार आवेदन करने वालों की संख्या में पचास फीसदी की गिरावट हुई है। देशों की संख्या में गिरावट नहीं हुई है, लेकिन आवेदन की संख्या काफी गिर गई है। अब तक लगभग 75 देशों से 600 के लगभग आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीयू में विदेशों छात्रों की ओर से विभिन्न कोर्सेज मे आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में आवेदनों की संख्या 800 तक होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में यूजी-पीजी, एमफिल,पीएचडी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले केलिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल में शुरु हुई थी। विभिन्न कोर्सेज (यूजी-पीजी, एमएमफिल-पीएचडी) में दाखिले केलिए करने की अंतिम तिथि अलग-अलग है। स्नातक कोर्सेज (यूजी) में आवेदन की अंतिम दिन 31 मई थी। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 जून किया गया था। डीयू में विदेशी छात्रों केदाखिले केलिए पांच फीसदी कोटा होता है। 
विज्ञापन


डीयू में फॉरेन स्टूडेंट(डिप्टी डीन) प्रो अमरजीव लोचन ने बताया कि कोरोना संक्रमण का सीधा असर आवेदन की संख्या पर पड़ा है। ऐसा नहीं है कि केवल डीयू में ही यह संख्या घटी है। बल्कि अन्य राज्यों में विदेशों से पढने आने वाले छात्रों की संख्या पर असर पड़ा है। वह कहते हैं कि कोरोना की पहली लहर इतनी घातक नहीं थी। लेकिन दूसरी लहर में कई देशों में मौतें अधिक हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण से विदेश से आवेदन कम आए हैं। बीते साल कोरोना महामारी के बावजूद विदेशों से 1700 केलगभग आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन इस बार अब तक महज 600 ही प्राप्त हुए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि 15 जून तक यह संख्या 800 तक पहुंच जाएगी। वह कहते हैं कि आवेदन करने वालों की संख्या भले ही घटी हो लेकिन देशों की संख्या बीते साल के समान ही है। 

डीयू में 75 देशों से आवेदन आते हैं
हर साल यहां नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, कनाडा, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, तिब्बत, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, कोरिया, नाइजीरिया, सूडान, ईराक, इथोपिया, अफ्रीका, श्रीलंका जैसे देशों समेत अन्य देशों के छात्र दाखिला लेते हैं। उन्होंने बताया कि रश्यि से इस बार अब तक चार आवेदन आए हैं। जबकि यूके से बीते साल 22 आवेदन आए थे जबकि इस साल अब तक 40 आवेदन आए हैं। अब यह देखना होगा कि प्राप्त आवेदन में से कितने छात्रों का दाखिला हो सकेगा या कितने दाखिला लेंगे। 

इग्नू में जुलाई सत्र के लिए दाखिले शुरू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) में जुलाई सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। कोर्सेज में ऑनलाइन दाखिला लिया जा सकता है। दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि इग्नू में उपलब्ध 200 से अधिक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम दूरस्थ माध्यम से संचालित होंगे। इनमें मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शामिल है।

इसकेअलावा 16 पाठ्यक्रम ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। इनमें मास्टर ऑफ आट्र्स(हिंदी), मास्टर ऑफ आट्र्स इन गांधी एंड पीस स्टडीज, मास्टर ऑफ आट्र्स(ट्रांसलेशन स्टडीज), बैचलर ऑफ टूरिज्म, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंसेज, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गांधी एंड पीस स्टडीज, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिंफिकेट इन गांधी एंड पीस स्टडीज, पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर पॉलिसी, डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज, सर्टिफिकेट इन इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन पीस स्टडीज एंड कॉनफल्किट मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन ट्राइबल स्टडीज, सर्टिफिकेट इन अरेबिक लैंग्वेज, सर्टिफिकेट इन रशियन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज शामिल है। 

दाखिले केइच्छुक आवेदक इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नए आवेदकों को नया पंजीकरण करना होगा और उस सभी विवरण जमा करने होंगे। साथ ही उस कोर्स को चुनना होगा जिसमें वह दाखिला लेना चाहता है। विवि की ने आवेदकों को सलाह दी है कि वह आवेदन पत्र जमा करते समय सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed