फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Consumer Affairs NTH Recruitment 2026: 36 Young Professional Posts, Salary Up to Rs 70,000

एनटीएच भर्ती 2026: उपभोक्ता मंत्रालय में नौकरी का मौका; 70 हजार तक मिलेगी सैलरी, क्या है योग्यता? जानें सबकुछ

Wed, 16 Sep 2026 02:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 16 Sep 2026 02:58 PM IST
सार

उपभोक्ता मामले मंत्रालय के तहत नेशनल टेस्ट हाउस में यंग प्रोफेशनल के 36 पदों पर भर्ती निकली है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 70,000 तक मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Consumer Affairs NTH Recruitment 2026: 36 Young Professional Posts, Salary Up to Rs 70,000
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी, औरंगाबाद, चेन्नई, जयपुर समेत विभिन्न शहरों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना सीवी और निर्धारित आवेदन फॉर्म अटैच करके संबंधित एनटीएच कार्यालय के ईमेल पर भेजना होगा। अलग-अलग शहरों के लिए कार्यालय और निदेशक के ईमेल पते अलग-अलग दिए गए हैं।

विज्ञापन

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

विज्ञापन
पद योग्यता अनुभव स्थान पदों की संख्या
सीनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-RPPT) बीई/बीटेक (टेक्सटाइल, फुटवियर, रबर, पॉलिमर/टेक्नोलॉजी) या एमएससी केमिस्ट्री 3 साल NTH गाजियाबाद 1
सीनियर प्रोफेशनल (मैनेजमेंट) पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या MBA 3 साल गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गुवाहाटी, औरंगाबाद 8
सीनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-माइक्रोबायोलॉजी) बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 3 साल NTH मुंबई, जयपुर 2
सीनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 3 साल NTH मुंबई, जयपुर 2
सीनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-सिविल) बीई/बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 3 साल NTH चेन्नई 1
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-केमिकल) एमएससी केमिस्ट्री या बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग 1 साल NTH चेन्नई, कोलकाता 1
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-मैकेनिकल) बीई/बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1 साल NTH कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, औरंगाबाद 4
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-सिविल) बीई/बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 1 साल NTH गाजियाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी 3
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) बीई/बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1 साल NTH गाजियाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु 3
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-माइक्रोबायोलॉजी) एमएससी माइक्रोबायोलॉजी या बीटेक माइक्रोबायोलॉजी 1 साल NTH मुंबई, जयपुर 2
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-RPPT) बीई/बीटेक (टेक्सटाइल, फुटवियर, रबर, पॉलिमर/टेक्नोलॉजी) या एमएससी केमिस्ट्री 1 साल NTH गाजियाबाद, वाराणसी, गुवाहाटी 3
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-IT) बीटेक/एमटेक कंप्यूटर साइंस या MCA 1 साल कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी 3
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-एयरोस्पेस) बीई/बीटेक मैकेनिकल, एयरोस्पेस, एयरोनॉटिकल, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग या मटेरियल साइंस 1 साल NTH बेंगलुरु 1
जूनियर यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल-ड्रोन) बीई/बीटेक एयरोनॉटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, IT या मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1 साल गाजियाबाद 1
कुल

आयु सीमा

आवेदन की आखिरी तारीख को जूनियर यंग प्रोफेशनल पद के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। सीनियर यंग प्रोफेशनल पद के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष है। निर्धारित उम्र सीमा से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • सीनियर यंग प्रोफेशनल को ₹70,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
  • जूनियर यंग प्रोफेशनल को ₹40,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
  • कॉन्ट्रेक्ट की अवधि बढ़ने पर दोनों पदों के वेतन में ₹5,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • भर्ती शुरुआत में 1 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर होगी।
  • उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रेक्ट को अधिकतम 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

कहां मेल करना होगा?

आवेदन फॉर्मेट नोटिफिकेशन में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज और अपना लेटेस्ट सीवी संबंधित NTH लोकेशन के ईमेल पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 है।

लोकेशन ईमेल पता
DG कैंप ऑफिस, NTH HQ, गाजियाबाद director-gzb@nth.gov.in, dg-office@nth.gov.in
NTH गाजियाबाद dg-office@nth.gov.in
HQ कोलकाता  dg-office@nth.gov.in
NTH कोलकाता director-kol@nth.gov.in
NTH चेन्नई director-chn@nth.gov.in
NTH मुंबई director-mum@nth.gov.in
NTH औरंगाबाद director-auric@nth.gov.in
NTH जयपुर director-jai@nth.gov.in
NTH गुवाहाटी director-guw@nth.gov.in
NTH बंगलूरू director-blr@nth.gov.in
NTH वाराणसी  director-vns@nth.gov.in

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NTH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्मेट को डाउनलोड करें।
  • अपनी पोस्ट और योग्यता के अनुसार आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी लगाएं।
  • अपना लेटेस्ट सीवी भी आवेदन के साथ अटैच करें।
  • जिस NTH लोकेशन के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार संबंधित ईमेल आईडी पर फॉर्म भेजें।
  • आवेदन ईमेल के जरिए 25 सितंबर 2026 तक भेज दें।
  • भेजे गए आवेदन और दस्तावेजों की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed