फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Sat, 03 Apr 2021 07:26 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 03 Apr 2021 07:26 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय लगभग हर युवा सरकारी नौकरी की तलाश में जुटा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको उन सारे विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Govt Job Alert Result 2021 Live News Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:01 PM, 03-Apr-2021
चंडीगढ़ नगर निगम ने क्लर्क, पटवारी, सब-इंस्पेक्टर, स्टेनो, जेई समेत 172 पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन 8 अप्रैल से शुरू होगा। अभ्यर्थी mcchandigarh.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई रखी गई है।
05:18 PM, 03-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं लाइब्रेरियन की 750 रिक्तियां

पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन की 750 रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 अप्रैल से होगी और अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का बारहवीं पास होने के साथ ही लाइब्रेरी साइंस में दो वर्ष का डिप्लोमा भी होना चाहिए। 18 वर्ष से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:22 PM, 03-Apr-2021

Govt Jobs : 17 साल से लेकर 42 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा विधानसभा में निकली नौकरियों के लिए 17 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक, अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। टेलीफोन ऑपरेटर, टेलीफोन अटेंडेंट और हिंदी टाइपिस्ट के लिए एक-एक पद है। जिनमें से टेलीफोन ऑपरेटर के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी और टेलीफोन अटेंडेंट के लिए दसवीं व ग्रेजुएशन अभ्यर्थी मांगा गया है। हिंदी टाइपिस्ट के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी मांगा गया है। इन रिक्तियों में क्लर्क के दो पद हैं।
03:33 PM, 03-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : हरियाणा में दसवीं पास के लिए नौकरियां

हरियाणा विधानसभा में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां टेलीफॉन ऑपरेटर, टेलीफोन अटेंडेंट, हिंदी टाइपिस्ट और क्लर्क की हैं। इन नौकरियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। 
03:00 PM, 03-Apr-2021

Govt Jobs : नगर निगम के 172 पदों पर भर्ती के लिए जल्द शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ नगर निगम ने अधिसूचना जारी कर अपने विभिन्न विभागों में 172 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:20 PM, 03-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : रेलवे के 680 पदों पर होंगी भर्तियां

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 680 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए कक्षा 10वीं प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 03-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 : कृषि विभाग के 1837 पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

  • कृषि विस्तार सहायक : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से किसी भी विषय में से 12वीं पास। उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जो साइंस स्ट्रीम में उत्तीर्ण हैं और ग्रामीण बैक ग्राउंड से संबंध रखते हैं। 
  • कनिष्ठ सहायक (मुख्यालय) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक।
  • कनिष्ठ सहायक (जिला स्तर) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक।
  • आशुलिपिक : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक।
  • स्टेनो-टाइपिस्ट : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से किसी भी संकाय में 10वीं उत्तीर्ण।
  • इलेक्ट्रीशियन : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से किसी भी संकाय में 10वीं उत्तीर्ण।
  • पीआई / एफआई / एफएस / कंप्यूटर : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से संबंधित संकाय में 12वीं उत्तीर्ण।
  • मैकेनिक : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में उत्तीर्ण
  • जीआर- IV : किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण।
12:49 PM, 03-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : कृषि विभाग ने निकाली 1837 पदों पर नौकरियां

असम के गोहाटी (गुवाहाटी) विश्वविद्यालय के कृषि विभाग ने 1837 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। विभाग की ओर दी गई जानकारी के अनुसार कृषि विस्तार सहायक, जूनियर सहायक, आशुलिपिक, स्टेनो-टाइपिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, पीआई / एफआई / एफएस / कंप्यूटर, मैकेनिक, जीआर- IV पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कृषि विभाग, गोहाटी विश्वविद्यालय, असम में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
12:00 PM, 03-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : विधान सभा के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

  • क्लर्क - 19,900 रुपये (लेवल 2)
  • हिंदी टाइपिस्ट - 19,000 रुपये (लेवल 2)
  • टेलीफोन ऑपरेटर - 25,500 रुपये (लेवल 4)
  • टेलीफोन अटेंडेंट - 25,500 रुपये (लेवल 4)
11:20 AM, 03-Apr-2021

सरकारी नौकरी : दसवीं पास अभ्यर्थी के लिए हरियाणा विधानसभा में नौकरी का मौका

हरियाणा विधानसभा द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिंदी टाइपिस्ट, क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर और टेलीफोन अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अधिसूचना 1 अप्रैल को जारी की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 अप्रैल 2021 तक इसके लिए निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed