फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live: 10वीं-12वीं पास के लिए ढेरों भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Wed, 04 Oct 2023 06:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 04 Oct 2023 06:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live: बिहार में एसएससी, एएनएम, यूपी में फॉरेस्ट गार्ड, नर्सिंग के क्षेत्र में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2023 Live Latest Govt Job Notification BSSC UPSSSC Form Exam Dates Admit Card Result Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:06 PM, 04-Oct-2023

UPPSC APS Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

 
04:57 PM, 04-Oct-2023

NBEMS Recruitment 2023

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) में ग्रुप ए, बी और सी के 48 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
03:17 PM, 04-Oct-2023

GRSE Apprentice Recruitment 2023

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में 250 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट grse.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
02:31 PM, 04-Oct-2023

MPPSC Mining Inspector Recruitment 2023

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खनन अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण 20 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
01:48 PM, 04-Oct-2023

SVPUAT Recruitment 2023

शिक्षण के क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। यूपी के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svpuat.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
12:32 PM, 04-Oct-2023

AIIMS Bhopal Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने सीधी भर्ती के आधार पर विभिन्न गैर-संकाय पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
11:27 AM, 04-Oct-2023

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा आज यानी 04 अक्तूबर 2023 को समाप्त हो रही थी, लेकिन आयोग ने अब आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। चिकित्सा के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 11 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
10:33 AM, 04-Oct-2023

ANM Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) 10709 पद
ईसीजी तकनीशियन - 163 पद
एक्स - रे तकनीशियन - 803 पद 
ऑपरेशन थियेटर-सहायक (OTA)-1096 पद
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर
10:22 AM, 04-Oct-2023

Sarkari Naukri Live: 10वीं-12वीं पास के लिए ढेरों भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

BTSC Bihar ANM Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विज्ञापन संख्या 07/2022 के तहत महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed