Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"60e261328ebc3ec20b21890f","slug":"sarkari-naukri-2021-live-new-jobs-updates-5-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 05 Jul 2021 07:48 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:48 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
07:46 PM, 05-Jul-2021
Sarkari Jobs: 5 अगस्त तक करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 05 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
06:54 PM, 05-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
06:04 PM, 05-Jul-2021
Govt Vacancy: ये है आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के 2003 पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।04:25 PM, 05-Jul-2021
Sarkari Naukri : चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
03:21 PM, 05-Jul-2021
Sarkari Jobs : डीएसएसएसबी के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
विषयवार शिक्षक पदों का विवरण- संस्कृत (महिला) - 1159
- इंग्लिश (पुरुष) - 1029
- इंग्लिश (महिला) - 961
- संस्कृत (पुरुष) - 866
- उर्दू (महिला) - 571
- पंजाबी (महिला) - 492
- पंजाबी (पुरुष) - 382
- उर्दू (पुरुष) - 346
- बंगाली (महिला) - 01
02:36 PM, 05-Jul-2021
Govt Jobs: डीएसएसएसबी 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के कुल 5807 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, नई अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की साइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 05-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी में निकली हैं बंपर नौकरियां
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
12:23 PM, 05-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बिहार डिस्ट्रिक्ट पीआरओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
बिहार डिस्ट्रिक्ट पीआरओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:53 AM, 05-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईएसआई ने निकाली हैं विभिन्न रिक्तियां
आईएसआई (ISI) ने कोरोना महामारी के इस दौर में कई नौकरियां निकाली हैं। आईएसआई की ओर से कई पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें इंजीनियर सहायक, इलेक्ट्रीशियन, लिफ्ट ऑपरेटर सह मैकेनिक, चालक, रसोइया और अन्य सहायक के पद शामिल हैं। यह नौकरियां आईएसआई मुख्यालय और अन्य बाहरी केंद्रों के लिए है। इंडियन स्टैटिकल इंस्टीट्यूट यानी भारतीय सांख्यिकी संस्थान, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoS&PI), भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। संस्थान में इंजीनियर सहायक, इलेक्ट्रीशियन, लिफ्ट ऑपरेटर सह मैकेनिक, चालक, रसोइया और अन्य सहायक के पदों पर कोलकाता मुख्यालय और अन्य बाहरी केंद्रों, शाखाओं और इकाइयों के लिए रिक्तियां हैं।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
09:17 AM, 05-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग करेगा भर्ती परीक्षा आयोजित
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग जल्द ही राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों के 2,003 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यूपीएचईएससी, 47 विषयों की परीक्षा 30 अक्टूबर, 6 नवंबर, 14, 28 और 12 दिसंबर को आयोजित करेगी। वहीं योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिसंबर से शुरू होंगे।विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें