{"_id":"60e2696b8ebc3ed77d7c7468","slug":"shsb-bihar-anm-recruitment-8853-vacancies-notified-apply-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी: 8 हजार से ज्यादा नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी: 8 हजार से ज्यादा नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन
Mon, 05 Jul 2021 11:51 AM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:51 AM IST
सार
- बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जॉब्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या
विज्ञापन
8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई रखी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
भर्ती परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं
इस भर्ती अभियान के तहत मिलने वाली नौकरियों के लिए अभी लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है। स्टेट हेल्थ सोसायटी जल्द ही परीक्षा तारीख की घोषणा करेगी। इन रिक्तियों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 11,500 रुपये का वेतन मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों के पास 2 साल का एएनएम डिप्लोमा है, वे ही इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 37 साल और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा 40 साल मांगी गई है।
इसे भी पढ़ें-यूपीएसएसएससी 2021: इस तारीख को होने जा रही है पीईटी, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये और महिलाओं के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी http://statehealthsocietybihar.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं।