फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: आरआरबी में 12 हजार से अधिक पदों पर मिल रहीं नौकरियां

Sun, 27 Jun 2021 07:33 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 27 Jun 2021 07:33 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा निकालीं गईं रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु केवल दो दिन शेष हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान पुलिस भर्ती के साथ विभिन्न राज्यों ने भर्तियां निकालीं हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी विभिन्न पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन सभी भर्तियों की जानकारी आज हम आपको यहां देने जा रहे हैं। पढ़िए...  

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 27 june apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:38 PM, 27-Jun-2021

सरकारी बैंक भर्ती : जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की नौकरियां

कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार दो जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
आधिकारिक अधिसूचना
07:32 PM, 27-Jun-2021

असम राइफल्स भर्ती : पात्रता मानदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए था। उधर, आवश्यक खेल योग्यता में, वे खिलाड़ी जिन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता / राष्ट्रीय प्रतियोगिता / अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट / राष्ट्रीय खेल / स्कूलों के लिए खेलों में भाग लिया है। या राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। (योग्यता एवं पात्रता शर्तों के विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जरूर पढ़ लें।)
विज्ञापन
07:01 PM, 27-Jun-2021

असम राइफल्स भर्ती : 75 रिक्तियां पुरुषों के लिए और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए

यह भर्ती अभियान वर्ष 2021 के लिए असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत राइफल मैन / राइफल वूमैन के पद के लिए विभिन्न खेल विषयों के कोटे से 131 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 131 रिक्तियों में से 75 रिक्तियां पुरुषों के लिए और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं। असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त, 2021 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
 
06:06 PM, 27-Jun-2021

असम राइफल्स भर्ती : खेल कोटे के 131 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

कोरोना काल में सरकारी नौकरी तलाश रहे पूर्व खिलाड़ियों के लिए असम राइफल्स एक बेहतरीन मौका लाया है। असम राइफल्स ने मेधावी खिलाड़ी कोटा भर्ती रैली 2021 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। असम राइफल्स की ओर से वर्तमान कोविड-19 स्थिति के आधार पर अस्थायी रूप से भर्ती रैलियां 24 अगस्त, 2021 से विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। 
05:31 PM, 27-Jun-2021

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती : 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 12,097 पद

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2021 के जरिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 12,097 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए यहां पढ़ें। 
04:48 PM, 27-Jun-2021

IBPS RRB Recruitment 2021: 12 हजार से अधिक नौकरियां, यहां करें आवेदन

आईबीपीएस सालाना राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में भर्ती आयोजित करता है। इस बार आईबीपीएस की ओर से ऑफिसर स्केल ग्रुप ए और बी पदों तथा ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 27-Jun-2021

IBPS RRB Recruitment 2021: 12 हजार से अधिक पदों पर मिल रहीं नौकरियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1, स्केल-2, स्केल-3 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के 12,097 पदों पर भर्ती आवेदन के लिए अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है। इन 12097 नौकरियों के लिए आवेदन 28 जून, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। 
03:25 PM, 27-Jun-2021

आईबीपीएस आरआरबी : 12 हजार से अधिक पदों पर मिल रहीं नौकरियां

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस ने 07 जून, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अधिकारी ग्रेड और लिपिक के करीब 10 हजार पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 08 जून, 2021 से शुरू हो चुके थे। इस बीच, अंतिम संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए करीब दो हजार पद बढ़ा दिए गए। 
02:39 PM, 27-Jun-2021

सरकारी नौकरी: आयोग इन पदों पर करेगा भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पौड़ी गढ़वाल में 79, अल्मोड़ा में 50 पद, टिहरी में 45, पिथौरागढ़ में 38, उत्तरकाशी में 38, नैनीताल में 27, चमोली में 26, चंपावत में 23, बागेश्वर में 18, रुद्रप्रयाग में 13 और देहरादून में 9  पदों पर पटवारी की नौकरी निकाली है। वहीं, लेखपाल के चंपावत में एक, नैनीताल में 26, देहरादून में 29, हरिद्वार में 35 और ऊधमसिंह नगर में 56 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 
01:35 PM, 27-Jun-2021

Sarkari Vacancy: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयाेग ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 513 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed