Sarkari Naukri 2021 LIVE: लोक सेवा आयोग ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"60c95c5e8ebc3e315c6be734","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-16-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: लोक सेवा आयोग ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 16 Jun 2021 07:50 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:50 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: राजस्थान लोग सेवा आयोग ने 859, यूपी पुलिस ने 9534 पदों, रेलवे ने 3378 और हरियाणा पुलिस के 446 पदों पर बंपर नौकरियां निकालीं हैं। आपको बता दें कि कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। इसलिए आज amarujala.com आपको केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निकाली गई रिक्तियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:49 PM, 16-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021 : एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकलीं
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
07:07 PM, 16-Jun-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी
जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है।
विज्ञापन
06:20 PM, 16-Jun-2021
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) : आवेदन की अंतिम तिथि 02 जुलाई
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/01/2021 के अधीन भर्ती हेतु जीएम इलेक्ट्रिकल, डीजीएम / जेजीएम/ एजीएम इलेक्ट्रिकल / डीजीएम / जेजीएम सिविल और मैनेजर इलेक्ट्रिकल के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 02 जुलाई, 2021 कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
05:04 PM, 16-Jun-2021
CMRL Recruitment : वेतन 90 हजार से दो लाख रुपये तक
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित रिक्तियां जीएम, एजीएम, डीजीएम और मैनेजर पद के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा / कुरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं।
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर),
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
मासिक समेकित वेतन
- महाप्रबंधक : 1,50,000 रुपये से 1,90,000 रुपये प्रतिमाह तक
- अतिरिक्त महाप्रबंधक : 1,20,000 रुपये प्रतिमाह तक
- उप महाप्रबंधक : 90,000 रुपये प्रतिमाह तक
04:21 PM, 16-Jun-2021
CMR 2021 : बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका
कोरोना महामारी के दौर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
03:38 PM, 16-Jun-2021
Sarkari Naukri : 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
केएसपी भर्ती के तहत राज्य पुलिस के पदों पर 4000 रिक्तियों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये का भुगतान करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी।
सीधे आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए देखें।
आधिकारिक वेबसाइट
सीधे आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए देखें।
आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन
विज्ञापन
02:59 PM, 16-Jun-2021
केएसपी भर्ती 2021 : पुलिस के चार हजार पदों पर हो रही भर्ती
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो तैयारी कर लीजिए। कर्नाटक स्टेट पुलिस ने भर्ती शुरू कर दी है। राज्य पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकलीं हैं। यहां कांस्टेबल के 4000 पदों पर रिक्तियां हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2021 है।
02:42 PM, 16-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : राजस्थान पुलिस के इन पदों पर होंगी भर्तियां
- सब इंस्पेक्टर एपी – 746 पद
- सब इंस्पेक्टर आईबी – 64 पद
- प्लाटून कमांडर आरएसी – 38 पद
- सब इंस्पेक्टर एमबीसी – 11 पद
01:33 PM, 16-Jun-2021
सरकारी नौकरी: आरपीएससी के 859 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए 859 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 09 जून, 2021 से शुरू होकर 29 जून, 2021 तक जारी रहेगी।
12:38 PM, 16-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन पदों पर होंगी भर्तियां
हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर पदों पर 19 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती पुरुष सब इंस्पेक्ट के 400 और महिला सब इंस्पेक्टर के 65 पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।