फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

Tue, 15 Jun 2021 06:53 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Jun 2021 06:53 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: यूपी, ओडिशा और हरियाणा पुलिस विभाग में 10000 पदों से भी ज्यादा नौकरियां निकलीं हैं। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 15 june apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:30 PM, 15-Jun-2021

राजस्थान में सरकारी भर्ती : उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान पुलिस के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर उप-निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर (पीसी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आरपीएससी ने 09 जून से आवेदन की प्रक्रिया पुन: शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 23 जून, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 859 पदों पर की जाएगी।
05:45 PM, 15-Jun-2021

सरकारी भर्ती : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 2632 नौकरियां

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी पीएसपीसीएल में 2632 नौकरियां हैं। यहां असिस्टेंट लाइनमैन, रेवेन्यू ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 मई से चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2021 है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
05:05 PM, 15-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021 : एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकलीं 

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 
04:39 PM, 15-Jun-2021

डीएसएसएसबी भर्ती 2020 : दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा

डीएसएसएसबी भर्ती 2020 : पीजीटी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 25, 28, 29 और 30 जून, 2021 को किया जाएगा। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विवरण और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के जरिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
04:08 PM, 15-Jun-2021

DSSSB PGT Recruitment : दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित

दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया जाना है। इस भर्ती के तहत कुल 710 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। गौरतलब है कि डीएसएसएसबी द्वारा ये परीक्षाएं मई 2021 में प्रस्तावित थी, लेकिन इन्हें हाल ही में दो बार टाला गया है। मई के बाद परीक्षाओं को जून के दूसरे सप्ताह में निर्धारित किया गया था।
03:36 PM, 15-Jun-2021

DSSSB PGT Recruitment : दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के नौकरी पाने का इंतजार अब खत्म होने को है। डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2020 की परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। ये बहुप्रतीक्षित परीक्षाएं अब 25 जून से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 15-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आईबीपीएस आरआरबी के पदों पर कर सकते हैं आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
01:44 PM, 15-Jun-2021

सरकारी नौकरी: आईबीपीएस के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

  • ऑफिस असिस्टेंट - 5134
  • ऑफिसर स्केल 1 - 3876
  • ऑफिसर स्केल 2 और 3 - 1283
12:45 PM, 15-Jun-2021

Sarkari Vacancy: आईबीपीएस ने 10000 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर (स्केल 1, 2, 3) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 8 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
11:41 AM, 15-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एमडीएल के पदों पर चयनित आवेदकों को मिलेगा शानदार वेतन

स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-वी) और सेमी - स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-द्वितीय) के पदों पर चयनित आवेदकों को क्रमश: 17,000- 64,360 रुपये और 13,200-49,910 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed