फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: इन विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Sun, 02 May 2021 05:57 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 02 May 2021 05:57 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2021 Live Updates: विभिन्न विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं जहां आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो अभ्यर्थी नौकरी खोज रहे हैं, वे इन विभागों में आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना से लेकर पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड तक में बंपर रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन का आखिरी महीना मई है। यहां हम आपको ऐसे ही विभागों में निकली रिक्तियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप जॉब पा सकते हैं। इस लाइव ब्लॉग के जरिए आपको नौकरियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है और यह जानकारी भी दी जा रही है, कि कहां-कहां नई नौकरियां निकल रही हैं। नौकरियों के अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को पढ़ते रहें।


 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs News Updates latest jobs
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:54 PM, 02-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021: रेल मंत्रालय में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000

 
05:22 PM, 02-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग में निकली हैं नौकरियां

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ग्रुप बी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते है। ये भर्तियां आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी और 18 जून तक चलेगी। कुल रिक्तियों की संख्या 170 है। ये भर्ती राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी में स्नातक की डिग्री चाहिए।

 
विज्ञापन
04:31 PM, 02-May-2021

Sarkari naukri 2021: भारतीय तटरक्षक बल में नौकरियां

भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अधिकारी और क्लर्क के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।  
03:57 PM, 02-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी सहायक और कार्यकर्ता के 1813 पदों पर निकली हैं नौकरियां

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आंगनवाड़ी सहायक और कार्यकर्ता के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आगरा और हथरस के 1813 पदों पर 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
 
03:05 PM, 02-May-2021

Govt Jobs : तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं के लिए निकली विशेष भर्ती

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी  कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
01:59 PM, 02-May-2021

Sarkari naukri 2021: डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज की रिक्तियों का विवरण

डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में निकली ग्रेड सी रिक्तियों पर चयनित अभ्यर्थियों को तमिलनाडु में तैनात किया जाएगा।
पदों का विवरण
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 04 पद
लोअर डिविजन क्लर्क- 10 पद
सिविलियन मोटर ड्राइवर- 7 पद
सुखानी- 1 पद
कारपेंटर- 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 60 पद

 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 02-May-2021

Sarkari naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरियां

डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ने ग्रेड सी के कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां स्टेनोग्राफर, एलडीसी, मोटर ड्राइवर, कारपेंटर और एमसीएस पदों की हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 83 है। दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
12:04 PM, 02-May-2021

सरकारी नौकरी 2021:  नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरियां

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC)में कई रिक्तियां निकली हैं। यहां इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां केवल महिला इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसीप्लीन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 50 है। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई है।
 
11:23 AM, 02-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: 490 रिक्तियों के लिए 17 मई तक करें आवेदन

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 490 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org के जरिए  ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण
सहायक अभियंता / ओटी (इलेक्ट्रिकल) - 43
सहायक अभियंता / ओटी (सिविल) - 06
खाता अधिकारी - 07
सहायक प्रबंधक / एचआर - 02
सहायक प्रबंधक / आईटी - 01
मंडल लेखाकार - 10
जूनियर इंजीनियर / सब स्टेशन - 200
जूनियर इंजीनियर / सिविल -15
कनिष्ठ अभियंता / संचार - 11
टेलीफोन मैकेनिक - 15
लोअर डिवीजन क्लर्क / टाइपिस्ट -140
लोअर डिवीजन क्लर्क (अकाउंटेंट) - 40
 
10:41 AM, 02-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 146 रिक्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed