फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 3800 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, कल आवेदन का आखिरी मौका

Fri, 08 Oct 2021 04:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 08 Oct 2021 04:16 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है।  बस जरूरत है तो सही अवसर की। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी दे रहा है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 8 october apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:15 PM, 08-Oct-2021

Sarkari job: जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क

  • आवेदन शुल्क: क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / ई मित्र कियोस्क के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
  • जनरल/यूआर और ईडब्ल्यूएस के लिए: 450 रुपये
  • ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर के लिए: 350 रुपये
  • एससी/एसटी/पीएच के लिए: 250 रुपये
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
03:20 PM, 08-Oct-2021

सरकारी नौकरी: यह है चयन प्रक्रिया

  • आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 09 अक्तूबर, 2021 तक rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
  • नौकरी स्थान: राजस्थान
  • आरएसएमएसएसबी वीडीओ भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया: चयन प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2021: स्नातक पास करने वाले कर सकते हैं आवेदन

शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा - आयु में छूट उपलब्ध
  • न्यूनतम आयु सीमा - 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा - 40 वर्ष

Sarkari Job: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • पद का नाम - ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ)
  • टीएसपी - 674
  • गैर टीएसपी - 3222
  • वेतनमान - सातवें वेतन आयोग के अनुसार, मैट्रिक्स लेवल -6

Sarkari Naukri: यह है महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी करने की तिथि - 06 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 10 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 09 अक्तूबर, 2021 (रात 11.59 बजे)
  • प्रारंभिक परीक्षा तिथि - दिसंबर 2021
  • मुख्य परीक्षा तिथि - फरवरी 2022

Govt Jobs: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकालीं भर्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में ग्राम विकास अधिकारी के 3896 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: ऐसे देख सकते हैं परिणाम

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट सेक्शन के तहत, महिला कांस्टेबल परीक्षा परिणाम का लिंक होगा।
  • वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार एचएसएससी महिला कांस्टेबल परिणाम 2021 की जांच करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें एक .pdf फाइल होगी।
  • अपना परिणाम खोजने के लिए स्क्रॉल करें।
  • आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति प्रिंट भी कर सकते हैं।

LIVE : इन 3800 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, कल आवेदन का आखिरी मौका

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी महिला कांस्टेबल परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एचएसएससी की आधिकारिक साइट hssc.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्य में 16 अगस्त से 12 सितंबर 2021 तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed