फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC MO Recruitment 2021 OPSC Invites Application For 1568 Medical Officer Posts

ओपीएससी भर्ती 2021: अधिकारियों के 1568 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, यहां जानें डिटेल्स

Wed, 04 Aug 2021 08:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 04 Aug 2021 08:03 PM IST
सार

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने एससी और एसटी श्रेणियों में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अपने भर्ती अभियान की घोषणा की है। भर्ती अभियान का उद्देश्य ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के ग्रुप ए (जूनियर शाखा) में 1,586 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।

विज्ञापन
OPSC MO Recruitment 2021 OPSC Invites Application For 1568 Medical Officer Posts
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
Job Title OPSC MO Recruitment 2021
Basic Salary Level 12 Pay Matrix INR PER MONTH
Date Posted 2021-08-07
Valid Through 2021-08-21
Job Benefits Group A (Junior Branch) of the Odisha Medical and Health Services cadre
Employment Type FULL TIME
Industry Medical and Health Services
Occupational Category Medical Officers (Asst. Surgeon)
Qualifications Graduate
Education Requirements M.B.B.S. or equivalent degree recognized by Medical Council of India (MCI)
Location India
Organization Name Odisha Public Service Commission
Job Location 19, Dr. P.K. Parija Road,, Cuttack, Odisha - 753001, India
Complete details Click here

विस्तार

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने एससी और एसटी श्रेणियों में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अपने भर्ती अभियान शुरू किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के ग्रुप ए (जूनियर शाखा) में 1,586 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है। यह ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पंजीकरण प्रक्रिया 07 अगस्त, 2021 से 21 अगस्त, 2021 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ओपीएससी एमओ भर्ती की अधिसूचना कैसे देखें

  • ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • विज्ञापन
  • होमपेज पर 'चिकित्सा अधिकारियों के पद पर विशेष अभियान भर्ती के लिए विज्ञापन (सहायक सर्जन) (2021-22 का विज्ञापन संख्या 11)' के लिंक पर क्लिक करें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी, जिसमें सभी विवरण होंगे।


रिक्तियों का विवरण

  • एससी के लिए पदों की संख्या 585 है।
  • एसटी के लिए पदों की संख्या 1,001 है।


ओपीएससी चिकित्सा अधिकारी रिक्ति के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है। कुछ परिस्थितियों में ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है, विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देख लेनी चाहिए। 


ओपीएससी विशेष भर्ती योग्यता
ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के ग्रुप ए (जूनियर शाखा) में 1,586 चिकित्सा अधिकारी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री धारक होना चाहिए। विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने वाले उम्मीदवारों के मामले में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त आवश्यक स्वीकृति प्रमाण पत्र आवश्यक है।

चयन की विधि

  • उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।
  • परीक्षा एक पेपर की होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की होगी।
  • उन तीन घंटों में, उम्मीदवारों को 200 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
  • पाठ्यक्रम M.B.B.S के लिए MCI पाठ्यक्रम के अनुसार होगा। 
  • पाठ्यक्रम का विस्तृत विवरण विज्ञापन में उल्लेखित हैं।
  • परीक्षा कटक / भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।


आवेदन कैसे करें 

  • उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। 
  • आवेदन करने और दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म जमा करें। 
  • फॉर्म जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को एक स्थायी लोक सेवा खाता संख्या सौंपी जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed