{"_id":"610b6fe52c79f13bc72ef0df","slug":"idbi-recruitment-2021-notification-released-for-920-executive-posts-on-idbibank-in","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021: 920 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021: 920 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
Thu, 05 Aug 2021 10:36 AM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:36 AM IST
सार
आईडीबीआई बैंक में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ने 920 कार्यकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जारी की गई है।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| Job Title | आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021 |
| Basic Salary | 34000 INR PER MONTH |
| Date Posted | 2021-08-04 |
| Valid Through | 2021-08-18 |
| Job Benefits | अच्छी सुविधाएं और सैलरी। |
| Employment Type | CONTRACTOR |
| Experience Requirements | फ्रेशर |
| Industry | बैंक |
| Qualifications | स्नातक |
| Location | India |
| Organization Name | आईडीबीआई बैंक |
| Job Location | DELHI, https://www.idbibank.in/, DELHI - 110062, India |
| Complete details | Click here |
विस्तार
IDBI Recruitment 2021: आईडीबीआई बैंक में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ने 920 कार्यकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जारी की गई है। इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
18 अगस्त है आवेदन की आखिरी तारीख
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। अभ्यर्थी इससे पहले इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन कर लें। आपको बता दें कि ये सभी रिक्तियां अनुबंध के आधार पर हैं। इस भर्ती के जरिए इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन एक साल के लिए होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की परफॉर्मेंस के आधार पर ये अनुबंध अगले दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 सितंबर को है। इन रिक्तियों के लिए जनरल अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
20 से 25 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
आईडीबीआई बैंक की इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। अभ्यर्थियों के पास 55 फीसदी नंबरों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 34 हजार रुपये मिलेंगे।