Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका
{"_id":"6104afbeb684a26c96401312","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-31-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 31 Jul 2021 05:57 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:57 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:47 PM, 31-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 17 अगस्त तक करें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 797 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।04:42 PM, 31-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: 58 हजार नौकरियां, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
यूपी में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा-एंट्री आपरेटर के 58000 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों में परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
विज्ञापन
02:21 PM, 31-Jul-2021
सरकारी नौकरी: पंजाब पुलिस ने निकालीं नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
पंजाब पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट (कांस्टेबल के पद पर) और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:40 PM, 31-Jul-2021
Sarkari job: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 2021 हेतु जारी की अधिसूचना
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को अक्तूबर तक टाल दिया गया था। इसे अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा।
12:17 PM, 31-Jul-2021
सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता
एनएचएम के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बीएससी (नर्सिंग) के साथ सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ फॉर नर्सेस या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) के साथ सीसीएचएन किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों का स्टेट नर्सिंग काउंसिल से नर्स और मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत होना चाहिए।
10:43 AM, 31-Jul-2021
Sarkari Naukri Live 2021: 17 अगस्त तक करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 28 जुलाई 2021
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 17 अगस्त 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 AM, 31-Jul-2021
Sarkari Job: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर करें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 797 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
08:57 AM, 31-Jul-2021
Sarkari Naukri: साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
हाईकोर्ट के 94 पदों पर आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इलाहबाद हाईकाेर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.allahabadhighcourt.in/ पर जा सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
08:33 AM, 31-Jul-2021
Govt Jobs: स्नातक कर सकते हैं आवेदन
हाईकोर्ट के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से कानून की तीन वर्षीय (एलएलबी) या पांच वर्षीय (बीएएलएलबी) डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से 26 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
08:00 AM, 31-Jul-2021
सरकारी नौकरी: 27 जुलाई से शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 27-07-2021
- आवेदन पत्र जमा की अंतिम तिथि -28-08-2021