फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, यह है निर्धारित योग्यता

Tue, 27 Jul 2021 08:59 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 27 Jul 2021 08:59 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 27 july apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:34 PM, 27-Jul-2021

आरपीएससी भर्ती का सिलेबस और अधिसूचना लिंक यहां देखें

सिलेबस और अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें - 
07:15 PM, 27-Jul-2021

आरपीएससी के पात्रता मापदंड

आरपीएससी आरएएस 2021 भर्ती ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा के संदर्भ में निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं: 
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • उसे देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी के लिखने, पढ़ने और बोलने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • आरपीएससी आरएएस भर्ती 2021 के राजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। 
  • जबकि, अराजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
विज्ञापन
06:00 PM, 27-Jul-2021

आरपीएससी भर्ती : ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से शुरू होंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवाओं भर्ती संबंधी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की है। आरपीएससी ने विज्ञापन संख्या 03/2021-22 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए  बताया है कि आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक 28 जुलाई, 2021 से सक्रिय होगा और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2021 है। 
05:01 PM, 27-Jul-2021

गवर्नमेंट जॉब : आरपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट

आरपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में निर्दिष्ट विषय पर एक पेपर होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए है। पेपर का मानक स्नातक डिग्री स्तर का होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए योग्यता माना जाएगा। 
04:01 PM, 27-Jul-2021

सरकारी नौकरी लाइव : आरपीएससी राज्य सेवा भर्ती 2021

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी राज्य सेवा एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती 2021 के तहत 988 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना और पाठ्यक्रम भी जारी कर दिए हैं। 

विस्तृत अधिसूचना
03:07 PM, 27-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

कुल पद - 155
  • टैक्स असिस्टेंट - 83
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 64
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर - 8
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 27-Jul-2021

Govt Jobs: 25 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अगस्त, 2021
01:03 PM, 27-Jul-2021

Sarkari Naukri: इन 155 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

आयकर विभाग ने 155 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर की जाएगी। दसवीं से लेकर स्नातक पास करने वाले अभ्यर्थी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxmumbai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:05 PM, 27-Jul-2021

सरकारी नौकरी: चयनित आवेदकों को मिलेगा 14 हजार रुपये तक का वेतन

  • ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
  • डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
10:56 AM, 27-Jul-2021

Sarkari job: दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदकों के पास न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना अनिवार्य। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed