फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 Live : केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों में नौकरियां

Tue, 24 Aug 2021 07:21 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 24 Aug 2021 07:21 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: 
महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 24 august apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:20 PM, 24-Aug-2021

Govt Job : मैनेजमेंट ट्रेनी के 588 पदों के लिए आवेदन शुरू

कोल इंडिया ने 2021 की भर्ती के तहत 588 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 09 सितंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट Coalindia.in के माध्यम से रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:12 PM, 24-Aug-2021

आरपीएससी भर्ती 2021 : परीक्षा दो पारियों में होगी

आरपीएससी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। इस बीच, आयोग ने अभी तक राजस्थान राज्य सेवा एवं राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की है। राजस्थान राज्य सेवा भर्ती परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
05:20 PM, 24-Aug-2021

प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे

परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर राजस्थान पुलिस एसआई प्रवेश पत्र आयोग द्वारा जारी होने पर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 859 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
04:27 PM, 24-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी

राजस्थान पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरपीएससी की ओर से सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के चयन के लिए 13 सितंबर से 15 सितंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
03:03 PM, 24-Aug-2021

Govt Jobs: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन

सीडीएस 2 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करना अनिवार्य है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
02:08 PM, 24-Aug-2021

Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई (पुरुष) पद : 169
  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए),देहरादून पद : 100 
  • एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद पद : 32
  • इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला पद : 22
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी , ओटीए, चेन्नई (महिला) पद : 16
विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 24-Aug-2021

सरकारी नौकरी: भारतीय सेना के 339 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका

यूपीएससी सीडीएस-II 2021 के पदों पर आवेदन करने की आज यही 24 अगस्त अंतिम तिथि है। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के 339 पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 
12:05 PM, 24-Aug-2021

Sarkari job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

यूनियन बैंक के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 36,000 से 78,230 रुपए तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
 
11:01 AM, 24-Aug-2021

सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट- Unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • अब करेंट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, यहां पंजीकरण कीजिए और फिर ऑनलाइन आवेदन कीजिए।
  • अभ्यर्थियों को फाेटो की स्कैन की गई कॉपी, हस्ताक्षर की एक छवि, और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या किसी अन्य भुगतान मोड जैसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।
09:55 AM, 24-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: 3 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 12 अगस्त 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 3 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटिंग की अंतिम तिथि - 18 सितंबर, 2021
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed