फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Union Bank of India UBI Recruitment 2021: Apply for Specialist officer post till 3rd september

UBI Recruitment 2021: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Fri, 13 Aug 2021 03:51 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 13 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या यूबीआई भर्ती 2021 ने सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, फॉरेक्स, असिस्टेंट मैनेजर आदि पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।

विज्ञापन
Union Bank of India UBI Recruitment 2021: Apply for Specialist officer post till 3rd september
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जॉब्स - फोटो : सोशल मीडिया
Job Title यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021
Basic Salary 36,000 से 78,230 तक INR PER MONTH
Date Posted 2021-08-12
Valid Through 2021-09-03
Job Benefits विशेष भत्ता, महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते बैंक में प्रचलित नियमों और विनियमों के अनुसार दिए जाएंगे
Employment Type FULL TIME
Experience Requirements अभ्यर्थी के पास न्यूनतम दो वर्ष से पांच वर्ष तक का कार्यानुभव होना चाहिए। हालांकि विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग कार्यानुभव निर्धारित किया गया है।
Industry बैंक
Occupational Category स्पेशलिस्ट ऑफिसर
Qualifications अलग-अलग पद के लिए भिन्न योग्यता निर्धारित की गई है।
Education Requirements आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु प्रत्येक पद के लिए है। यह 20 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Location India
Organization Name यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
Job Location यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,, एफजीएमओ, 66/80,, मुंबई समाचार मार्ग, फोर्ट, मुंबई - 400023, India
Complete details Click here

विस्तार

विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 347 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर 3 सितंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 अक्तूबर को आयोजित की जा सकती है। 

अधिकतम 40 आयु वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती सीनियर मैनेजर (रिस्क), असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल ऑफिसर), असिस्टेंट मैनेजर (फॉरेक्स), मैनेजर (रिस्क), मैनेजर (सिविल इंजीनियर), मैनेजर (आर्किटेक्ट) सहित 347 पदों पर की जाएगी। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि न्यूनतम आयु प्रत्येक पद के लिए भिन्न है। 

विज्ञापन

यूबीआई भर्ती 2021: आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट- Unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • अब करेंट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, यहां पंजीकरण कीजिए और फिर ऑनलाइन आवेदन कीजिए।
  • अभ्यर्थियों को फाेटो की स्कैन की गई कॉपी, हस्ताक्षर की एक छवि, और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या किसी अन्य भुगतान मोड जैसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।

 

यह है चयन प्रक्रिया
विशेषज्ञ अधिकारी के पद के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विशेषज्ञ अधिकारी के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी। इसमें लैंग्वेज एबिलिटी, एप्टीट्यूड, रीजनिंग जैसे विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed