फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: रेलवे और बैंकिंग में अपरेंटिस सहित कई क्षेत्रों में भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

Sat, 02 Sep 2023 05:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 05:47 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मध्य रेलवे में अपरेंटिस सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:47 PM, 02-Sep-2023

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment

भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर एक सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।

01:22 PM, 02-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल 7547 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,547 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
11:12 AM, 02-Sep-2023

IOCL Apprentice Recruitment 2023

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।

10:54 AM, 02-Sep-2023

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। जम्मू और कश्मीर अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में कुल 69 रिक्तियों को भरना है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।

10:14 AM, 02-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: रेलवे और बैंकिंग में अपरेंटिस सहित कई क्षेत्रों में भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो 1 सितंबर, 2023 से खुल गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed