Sarkari Job Result Live: एनसीएल-बैंक पीओ सहित कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
{"_id":"64e05052e29bf968d20be626","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job Result Live: एनसीएल-बैंक पीओ सहित कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 19 Aug 2023 06:24 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 19 Aug 2023 06:24 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: बैंक पीओ, एसओ,एसएससी स्टेनोग्राफर , कोल फील्ड्स में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:07 PM, 19-Aug-2023
Northern Railway Recruitment 2023
उत्तर रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nr. Indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू हुई थी और 28 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी।
04:15 PM, 19-Aug-2023
Western Coalfields Ltd Notification Out
वेस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड की तरफ से विभिन्न ट्रेडों और विभागों के लिए अपरेंटिस पदों बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। 10वीं पास इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
02:50 PM, 19-Aug-2023
OPSC Medical Officer Recruitment 2023
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी सौगात दी है। आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त से शुरू कर दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लिए ग्रुप ए (जूनियर शाखा) की भर्ती अभियान के तहत इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 18 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:21 PM, 19-Aug-2023
IIT Roorkee Non-Teaching Recruitment 2023
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2023 तक है।
12:37 PM, 19-Aug-2023
NCL Recruitment 2023
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 338 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 अगस्त से जारी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।
10:52 AM, 19-Aug-2023
GSRTC Driver Conductor Bharti 2023 रिक्तियों का विवरण
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, ड्राइवरों के कुल 4062 रिक्तियों को भरा जाएगा, जबकि कंडक्टरों के कुल 3342 रिक्तियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 AM, 19-Aug-2023
GSRTC Conductor Driver Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात राज्य गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 सितंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:52 AM, 19-Aug-2023
Chandigarh Teacher Recruitment
शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2023 तक है।
10:46 AM, 19-Aug-2023
NHIDCL Recruitment 2023
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhidcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2023 तक है।
10:33 AM, 19-Aug-2023
Sarkari Job Result Live: एनसीएल-बैंक पीओ सहित कई क्षेत्रों में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
BEL India Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) इंडिया ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी, तकनीशियन 'सी' और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2023 तक है।