फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Live Update: लखनऊ PGI में नर्सिंग ऑफिसर तो राजस्थान में होमगार्ड की भर्ती, यहां पढ़ें नौकरी का हर अपडेट

Sun, 15 Jan 2023 06:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 15 Jan 2023 06:13 PM IST
खास बातें

jobs Notification 2023: लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती निकलीं हैं। इसके साथ ही राजस्थान में भी होमगार्ड के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
sarkari naukari jobs results live latest govt. jobs updates ssc upsc sgpgi jobs news in hindi
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:07 PM, 15-Jan-2023

Jobs RPSC Sanskrit Teacher Bharti Exam Postponed

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से वरिष्ठ शिक्षक संस्कृत शिक्षा विभाग की जनवरी से फरवरी तक होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है।  लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के स्थगन और नई तारीख संबंधी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

06:05 PM, 15-Jan-2023

SBI PO Prelims Result 2022: ऐसे कर सकेंगे चेक

 

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करिअर लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    यहां से एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 के लिंक को दबाएं।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रखें।
विज्ञापन
06:03 PM, 15-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam SBI PO Prelims Result

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाने वाले हैं। हालांकि, एसबीआई द्वारा पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख जारी नहीं की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम जनवरी 2023 में ही घोषित किया जाना है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परिणाम के साथ कट ऑफ स्कोर भी जारी किया जाएगा।

04:45 PM, 15-Jan-2023

 JEE Main 2023 Admit Card

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2023 सेशन 1 के एडमिट कार्ड को जारी करेगी। जेईई मेन 2023 पीडीएफ के सूचना बुलेटिन के अनुसार, हॉल टिकट जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने वाले हैं। 
03:43 PM, 15-Jan-2023

LIC  AAO भर्ती विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 तक है। उम्मीदवार किसी भी असुविधा से बचन के लिए आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर भर्ती होनी है।
03:00 PM, 15-Jan-2023

LIC Assistant Administrative Officer Recruitment 2023

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पदों पर होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 15-Jan-2023

Income Tax Recruitment 2023

 आयकर विभाग ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत आयकर विभाग में खाली  72 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnincometax.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हेैं। ये रिक्तियां तमिलनाडु के आयकर विभाग और पुडुचेरी क्षेत्र के लिए हैं।  आयकर विभाग इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती करेगा। आयकर  भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 14 जनवरी 2023 को शुरू है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 फरवरी 2023 तक है। 

 

12:19 PM, 15-Jan-2023

LIC Assistant Administrative Officer 2023

 भारतीय जीवन बीमा निगम में भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत एलआईसी में बंपर भर्तियां की जाएंगी। 
11:35 AM, 15-Jan-2023

Indian army recruitment 2023

इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से 09 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।  भारतीय सेना इस भर्ती अभियान के जरिए 175 पुरुष और 14 महिलाओं को मिलाकर कुल 175 पदों पर भर्ती करेगा। सेना की यह भर्ती एसएसएसी के तहत की जाएंगी।

 

10:55 AM, 15-Jan-2023

Indian Army Recruitment 2023

भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले अविवाहित महिला और पुरुष इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।

 

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed