Sarkari jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो इन विभागों में मौका, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"63ccc15023cb3d0f062e7dfe","slug":"sarkari-jobs-results-live-2023-updates-upsc-ssc-board-exam-mppsc-more-new-in-hindi-2023-01-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो इन विभागों में मौका, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 22 Jan 2023 04:59 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:59 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सेना , शिक्षा और रेलवे जैसे बड़े विभागों में नौकरी का मौका है।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:59 PM, 22-Jan-2023
UGC NET Dec 2022
यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के आवेदन की समय सीमा कल समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे दिसंबर परीक्षा के लिए ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
04:06 PM, 22-Jan-2023
SSC MTS Recruitment 2023
SSC ने MTS और हवलदार की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 17 फरवरी तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी ने एमटीएस की इस परीक्षा के जरिए एमटीएस के 10,880 और हवलदार(सीबीएन व सीबीआईसी) के 529 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
02:37 PM, 22-Jan-2023
APSC CCE Age Limit आयु-सीमा
असम लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 913 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2022 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
02:11 PM, 22-Jan-2023
APSC CCE 2022 Application Begins
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान 12 फरवरी तक कर सकते हैं।01:42 PM, 22-Jan-2023
UPSC NDA-NA CDS1 2023
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एनडीए-एनए और सीडीएस-1 भर्ती परीक्षा के आवेदन सुधार की प्रक्रिया चल रही है। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करना हो कर सकते हैं।01:07 PM, 22-Jan-2023
UGC NET December 2022 Registration
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 22-Jan-2023
Indian Navy Recruitment 2023
इंडियन नेवी ने अधिकारी के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के तहत भारतीय नौसेना की सूचना प्रौद्योगिकी (कार्यकारी शाखा) में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।10:25 AM, 22-Jan-2023
MPPSC MO Recruitment Detail भर्ती विवरण
इन रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवार 25 जनवरी से 21 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1456 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।10:10 AM, 22-Jan-2023