Sarkari Jobs Results 2023 Live: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन
{"_id":"64572e516e1091fe8201b384","slug":"sarkari-jobs-results-2023-latest-government-vacancy-ssc-upsc-ibps-notification-admit-card-board-result-date-2023-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Jobs Results 2023 Live: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 07 May 2023 05:18 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 07 May 2023 05:18 PM IST
खास बातें
Sarkari Jobs Results 2023 Live: 10वीं से लेकर ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए कई विभागों में नौकरियां निकलीं हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंदित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:18 PM, 07-May-2023
HSSC TGT answer key Out
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा के शिक्षा विभाग में 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो एचएसएससी टीजीटी रिक्ति 2023 की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपनी लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी वेबसाइट hsss.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।02:41 PM, 07-May-2023
APSC recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।"ऑनलाइन भर्ती पोर्टल" पर जाएं।
कनिष्ठ प्रबंधक पदों के तहत “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और रिक्तियों के लिए आवेदन करें।
विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
02:29 PM, 07-May-2023
APSC recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
जूनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): 10जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल): 10
जूनियर मैनेजर (आईटी): 5
जूनियर मैनेजर (इंस्ट्रूमेंटेशन): 5
02:28 PM, 07-May-2023
APSC recruitment 2023
असम लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य असम पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (APGCL) में कुल 30 जूनियर मैनेजर पदों को भरना है।02:26 PM, 07-May-2023
APSC recruitment 2023
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 4 जून तक आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।12:31 PM, 07-May-2023
चयन प्रक्रिया
गुजरात उच्च न्यायालय सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा ,मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 25 जून को जबकि मेन परीक्षा अगस्त के महीने में होगी। गुजरात उच्च न्यायालय में सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स 19,900 से 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 07-May-2023
शैक्षणिक योग्यता
गुजरात उच्च न्यायालय सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 5000 की डिप्रेशन अंग्रेजी अथवा गुजराती भाषा में होनी चाहिए और कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी की जानकारी होनी चाहिए।
11:36 AM, 07-May-2023
Gujarat High Court Recruitment 2023
गुजरात हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।10:49 AM, 07-May-2023
Gujarat High Court Recruitment 2023
गुजरात उच्च न्यायालय में बंपर पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन 28 अप्रैल से जारी हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 को रात 11 बज कर 59 मिनट तक रहेगी।
10:20 AM, 07-May-2023
National Apprenticeship Mela
एमएसडीई की ओर से स्थानीय युवाओं को प्रासंगिक अप्रेंटिसशिप रोजगार कम ट्रेनिंग के अवसर प्रदान करने के लिए कई स्थानीय व्यावसायियों, संगठनों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियां इस मेले का हिस्सा बनने वाली हैं।