फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar STET 2026: 2nd Dummy Admit Card Released, Check Download and Correction Process

बीएसईबी: बिहार एसटेट का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड; गलती है तो कैसे करें सुधार?

Thu, 01 Oct 2026 03:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने एसटीईटी 2026 का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 1 से 7 अक्तूबर तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कार्ड में किसी तरह की गलती है तो तय समय के भीतर उसमें सुधार करना होगा।
 

विज्ञापन
Bihar STET 2026: 2nd Dummy Admit Card Released, Check Download and Correction Process
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

Bihar STET Dummy Admit 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरा डमी एडमिट कार्ड 1 अक्तूबर से 7 अक्तूबर 2026 तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए यह डमी एडमिट कार्ड इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दर्ज जानकारी की जांच कर वे समय रहते जरूरी सुधार कर सकते हैं।

डमी एडमिट कार्ड में गलती है तो कैसे करें सुधार?

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो निर्धारित समय के भीतर उसमें सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं और जरूरी सुधार कर सकते हैं। बोर्ड के आदेश के अनुसार, निर्धारित तारीख बीतने के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को 7 अक्तूबर तक जरूरी सुधार पूरा कर लेना चाहिए। अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान रखें:

  • दूसरा डमी एडमिट कार्ड 1 से 7 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगा।
  • कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांचें।
  • गलती मिलने पर तय समय के भीतर सुधार करें।
  • निर्धारित तारीख के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बिहार एसटीईटी का दूसरा डमी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना दूसरा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिए गए एडमिट कार्ड वाले हिस्से पर क्लिक करें।
  • अब एसटीईटी दूसरा डमी एडमिट कार्ड 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed