फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: आईबी और एसजीपीजीआई में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Thu, 09 Nov 2023 04:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Nov 2023 04:41 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Live Check Govt Jobs Latest Updates News in Hindi: एसजीपीजीआई लखनऊ, आईबी, एचएएल सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Result Live SSC GD UPSC Check Latest Govt Naukri Results Update News
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:39 PM, 09-Nov-2023

BFUHS Recruitment 2023

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पंजाब में कुल 249 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड 2, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, और नेत्र रोग अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 तक है। पढ़ें पूरी खबर
04:18 PM, 09-Nov-2023

NEHU Recruitment 2023

नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में एलडीसी, एमटीएस और अन्य के 154 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 04 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nehu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 02 दिसंबर 2023 तक है। इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
03:15 PM, 09-Nov-2023

Assam PSC Junior Engineer,Assistant Engineer Recruitment 2023

असम लोक सेवा आयोग की तरफ से 345 सहायक अभियंता (Assistant Engineer) और कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
02:45 PM, 09-Nov-2023

NIT Patna Non-Teaching Recruitment 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने अधीक्षक (Superintendent), तकनीकी सहायक (Technical Assistant), तकनीशियन (Technician), कनिष्ठ सहायक (लेखा) (Jr. Assistant (Accounts), कार्यालय परिचर (Office Attendant),सहित विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। एनआईटी पटना में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण 07 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
02:12 PM, 09-Nov-2023

UPPSC RO-ARO Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने और शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 
02:11 PM, 09-Nov-2023

SIDBI Officers Recruitment 2023

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सिडबी की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 50 पदों को भरेगा। खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 PM, 09-Nov-2023

Department of Post Recruitment 2023

डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर




 
12:20 PM, 09-Nov-2023

SGPGIMS Recruitment रिक्तियों का विवरण

एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ में विभिन्न पदों पर 163 रिक्तियों को भरा जाना है। आप रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
सहायक सुरक्षा अधिकारी 03 पद
जूनियर इंजीनियर (ए.सी./टेलीकॉम/इलेक्ट्रॉनिक/मेकेनिकल/सिविल) 08 पद
फार्मासिस्ट ग्रेड II 43 पद
सीएसएसडी सहायक 20 पद
अस्पताल सहायक ग्रेड II 77 पद
ट्यूटर - एप्लाइड बायोलॉजिकल साइंसेज/लाइफ साइंस/एप्लाइड हेल्थ साइंस 01 पद
ट्यूटर - फिजियोथेरेपी 01 पद
तकनीकी अधिकारी (परफ्यूजन) 02 पद
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
12:11 PM, 09-Nov-2023

Sarkari Naukri Result Live: आईबी और एसजीपीजीआई में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed