Junior Engineer Recruitment 2023: जेई और एई पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 1.10 लाख रुपये मिलेगा वेतन
Assam PSC AE JE Recruitment 2023: असम लोक सेवा आयोग की तरफ से एई और जेई के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam PSC Junior Engineer,Assistant Engineer Recruitment 2023: असम लोक सेवा आयोग की तरफ से 345 सहायक अभियंता (Assistant Engineer) और कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Assam PSC आवेदन की तारीखें
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जेई भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 06 नवंबर से शुरू हुई है, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 05 दिसंबर 2023 तक है। वहीं एई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 03 नवंबर से शुरू हुई है, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 02 दिसंबर 2023 तक है।
Assam PSC AE JE रिक्तियों का विवरण
असम लोक सेवा आयोग के तहत जेई और एई के 345 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
जूनियर इंजीनियर 264 पद
-
असिस्टेंट इंजीनियर 81 पद
Assam PSC AE, JE आयुसीमा
एपीएससी जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष होनी चाहिए, जबकि असिस्टेंट इंजीनियर के लिए आयुसीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष होनी चाहिए।
Assam PSC AE JE आवेदन शुल्क
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 297 रुपये (प्रसंस्करण शुल्क+टैक्स) है, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/एमओबीसी के लिए 190 रुपये (प्रोसेसिंग शुल्क+टैक्स) है। वहीं बीपीएल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 47.20 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है।