06:55 PM, 20-Jun-2022
Govt Job 2022: ऐसे कर सकेंगे अपना आवेदन
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।
05:48 PM, 20-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: सुप्रीम कोर्ट में मिल रहा नौकरी का बेहतरीन मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। उम्मीदवारों के पास में सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का मौका है। यह भर्ती जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों के लिए है।
04:09 PM, 20-Jun-2022
BPSC Exam Postponed 2022: नई परीक्षा तिथि फिलहाल अस्थायी
आयोग द्वारा जारी परीक्षा के स्थगन की आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि बीपीएससी मुख्य शिक्षक लिखित परीक्षा, जो राज्य भर में 25 जून, 2022 को आयोजित होने वाली थी, को स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा की संशोधित तिथि 28 जुलाई, 2022 है।
02:56 PM, 20-Jun-2022
Sarkari Naukri: अब कब होगी परीक्षा?
परीक्षा स्थगित करने के संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा आयोजित करने की संशोधित तिथि 28 जुलाई, 2022 तय की गई है।
01:15 PM, 20-Jun-2022
सरकारी नौकरी: बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 स्थगित
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएसी प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के आयोजन को स्थगित कर दिया है। भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन एवं नियुक्ति करना है।
12:34 PM, 20-Jun-2022
Sarkari Live 2022: योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या सिविल ड्राफ्ट्समैन का सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
12:11 PM, 20-Jun-2022
Sarkari Naukri Live: ऐसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
11:26 AM, 20-Jun-2022
Govt Job 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
PPSC द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है।
10:53 AM, 20-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।
10:36 AM, 20-Jun-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।