11:29 AM, 04-Jun-2022
Sarkari Naukri Live: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदक के पास में संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
11:35 PM, 03-Jun-2022
Sarkari Result Jobs : यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स 25 और 26 जून को
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स (भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा) 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। यूपीएससी सीजीएस मेंस परीक्षा 25 से 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।
10:48 PM, 03-Jun-2022
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट : JKPSC CCE Prelims Exam 2022
- जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख : 26 जून, 2022 (रविवार)
- जेकेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा की तिथि : 28 अक्तूबर, 2022
09:40 PM, 03-Jun-2022
Govt Jobs : जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के 100 पदों के लिए हैं, 50 पद जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के लिए हैं और 70 पद जम्मू-कश्मीर लेखा सेवा के लिए हैं।
08:40 PM, 03-Jun-2022
Sarkari Results Job Live: JKPSC CCE Recruitment
जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 28 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
07:45 PM, 03-Jun-2022
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट : SSC CGL 2020 फाइनल आंसर की को दें चुनौती
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जो लोग टियर-2 परीक्षा में अर्हता प्राप्त करेंगे, वे आगे टियर -3 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आयोग अब जल्द ही टियर-3 परीक्षा की तारीखों के बारे में आधिकारिक घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
07:01 PM, 03-Jun-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट : SSC CGL Tier-2 Final Answer Key
उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल टियर- 2 परीक्षा 2020 की उत्तर कुंजी के साथ अपने प्रश्न पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह सुविधा केवल छह जून, 2022 तक खुली रहेगी।
06:05 PM, 03-Jun-2022
Sarkari Naurki Result : SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन
एसएससी (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGLE) 2020 टियर- 2 पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी।
05:10 PM, 03-Jun-2022
Govt Jobs Results: SSC CGL Tier-2 Answer Key
उम्मीदवार, जो एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर- 2 (SSC CGL Tier-2) परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
04:20 PM, 03-Jun-2022
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट : एसएससी सीजीएल टियर- 2 आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर- 2 परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी की थी।
कमेंट
कमेंट X