Sarkari Job Results 2023 Live: यूपीएससी,वायुसेना सहित इन विभागों में नौकरी का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन
{"_id":"63fae50befe2561b540be9e4","slug":"sarkari-job-results-2023-live-know-about-latest-govt-jobs-upsc-ssc-bank-airforce-recruitment-update-in-hindi-2023-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job Results 2023 Live: यूपीएससी,वायुसेना सहित इन विभागों में नौकरी का मौका, बस ऐसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 26 Feb 2023 05:55 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:55 PM IST
खास बातें
Job Results 2023 Live: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:54 PM, 26-Feb-2023
GOVT Jobs गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की भर्ती
गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) की भर्ती के तहत उम्मीदवारों के पदस्थापन की समयावधि तीन वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को पद रुपये 75,000/- से 1,25,000/- रुपये के बीच समेकित मासिक वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति देने का निर्णय चयन समिति द्वारा उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव को देखते हुए किया जाएगा। चयन के लिए उम्मीदवारों की पसंदीदा आयु 45 वर्ष है।
05:54 PM, 26-Feb-2023
Sarkari Naukri Live Agniveer Recruitment Process
सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। अब अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
05:54 PM, 26-Feb-2023
Sarkari Naukri 2023 Live IDBI SO Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
05:52 PM, 26-Feb-2023
UPPSC Recruitment Notification 2023 Release Latest Update
प्रदेश लोक सेवा आयोग संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवाओं और सहायक वन संरक्षक / रेंज वन अधिकारी सेवा परीक्षा -2023 के लिए यूपीपीएससी अधिसूचना 2023 जारी करने वाला है। संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2023 के लिए यूपीपीएससी अधिसूचना फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीपीएससी 2023 परीक्षा के बारे में अधिक जानने के लिए पूरी खबर को पढ़ें।04:43 PM, 26-Feb-2023
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ग्रुप सी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 7471 पदों को भरेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है।
04:43 PM, 26-Feb-2023
HSSC TGT Recruitment 2023
सरकारी नौकरी कर इंतजार कर रहे युवाओं के पास बेहतरीन मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत एचएसएससी के द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:52 PM, 26-Feb-2023
आवेदन शुल्क
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपये और मध्यप्रदेश अधिवास के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये का आवेदन शुल्क देय है।02:17 PM, 26-Feb-2023
पदों का विवरण
- सहायक अभियंता: 19 पद
- लेखा अधिकारी: 46 पद
- फायर ऑफिसर: 02 पद
- विधि अधिकारी: 02 पद
- शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
- मैनेजर: 10 पद
- जूनियर इंजीनियर: 70 पद
- जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
- मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 04 पद
- लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 04 पद
- मैनेजर: 01 पद
01:13 PM, 26-Feb-2023
MPPGCL Recruitment 2023
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार एमपीपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2023 तक है। एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह भर्ती अभियान संगठन में 453 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।11:35 AM, 26-Feb-2023