फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Government Jobs: एसबीआई-रेलवे और टीचिंग सहित कई विभागों निकली भर्ती, पढ़ें सरकारी नौकरी की लेटेस्ट अपडेट

Fri, 17 Nov 2023 04:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 04:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri: एसबीआई में क्लर्क और इंडियन रेलवे में कई पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। इसके अलावा भी कई विभागों में भर्तियां चल रही हैं। यहां यूपीएससी, एसएससी, बिहार-यूपी पुलिस, बोर्ड परीक्षा आदि सभी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन
Sarkari Job 2023 SBI Clerk CBSE Bihar UP Board Datesheet, UPSC Bihar UP Police and Railway job Updates
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:01 PM, 17-Nov-2023

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

DU Faculty Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
03:35 PM, 17-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती

Thane Municipal Corporation Staff Nurse Recruitment: ठाणे नगर निगम, महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट thanecity.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 22 नवंबर को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
03:34 PM, 17-Nov-2023

Sarkari Job 2023: जेई, टेक्नीकल ऑफिसर की भर्ती

SGPGIMS Recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है। ...अधिक पढ़ें
03:33 PM, 17-Nov-2023

Department of Post Recruitment 2023

डाक विभाग (DoP) भारत सरकार की तरफ से खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो और खेल के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की हो, वे आधिकारिक वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:43 PM, 17-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में भर्ती

BECIL Recruitment 2023: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
02:43 PM, 17-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 PM, 17-Nov-2023

Sarkari Job 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड में भर्ती

RVNL Recruitment 2023: रेल विकास निगम लिमिटेड ने प्रबंधकीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट - rvnl.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ...अधिक पढ़ें
12:23 PM, 17-Nov-2023

सरकारी नौकरी भर्ती 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती

IGIMS Junior Resident Recruitment 2023: इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना में जूनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.igims.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक है। ...अधिक पढ़ें
12:22 PM, 17-Nov-2023

BPSC TRE 2.0

बिहार लोक सेवा आयोग, आज बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त कर देगा। 70622 पदों के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। सभी संबंधित उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर दें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2023 तक है।
11:59 AM, 17-Nov-2023

यूपीएससी आईएफएस, मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

UPSC IFS Mains Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने आज, यानी 17 नवंबर, 2023 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed