फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Government Jobs Live: कहां निकली भर्ती और किसका है एग्जाम; यहां पाएं सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Sat, 04 Nov 2023 03:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 03:50 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates SSC MTS CTET UP Board CBSE Board Datesheet Bihar Police UPSC UP Police Updates
Sarkari Naukri-Result Live 2023 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:49 PM, 04-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती

IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
03:49 PM, 04-Nov-2023

Sarkari Job 2023: सी-डैक में भर्ती

C-DAC Recruitment 2023: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 159 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cdac।in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। 
विज्ञापन
03:24 PM, 04-Nov-2023

सरकारी नौकरी अपडेट: चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान में भर्ती

CNCI Recruitment: चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) कोलकाता ने स्पेशलिस्ट ग्रेड I, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटिव मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cnci.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
01:55 PM, 04-Nov-2023

Jobs: आईआरईएल में भर्ती

IREL Supervisor Recruitment 2023: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने गैर-संघीय पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट irel.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
01:20 PM, 04-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: एम्स में भर्ती

AIIMS Deoghar Non Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे राज्य के युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर फॉर्म भर दें। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।
12:07 PM, 04-Nov-2023

Jobs: करेंसी नोट प्रेस में भर्ती

Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।...अधिक पढ़ें 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 04-Nov-2023

सरकारी नौकरी 2023: आईआईटी हैदराबाद में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती

IIT Hyderabad Vacancy 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटी हैदराबाद) ने ग्रुप ए, बी और सी के 89 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
11:14 AM, 04-Nov-2023

Sarkari Naukri result Update 2023 BEML Recruitment 2023

बीईएमएल लिमिटेड की तरफ से कई क्षेत्रों में कार्यकारी निदेशक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी, सहायक अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, प्रबंधक और प्रबंधन प्रशिक्षु के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।...अधिक पढ़ें
11:11 AM, 04-Nov-2023

Sarkari Naukri Police Bharti BPSSC SI Recruitmrent 2023

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
11:09 AM, 04-Nov-2023

ITBP Constable GD Recruitment 2023

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ये रिक्तियां खेल कोटा-2023 के तहत हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी।...अधिक पढ़ें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed