Jobs: करेंसी नोट प्रेस में नौकरी का मौका, जूनियर टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर हो रही भर्ती; अभी करें अप्लाई
Currency Printing Press: नासिक के करेंसी नोट प्रेस में जूनियर तकनीशियन सहित कई अन्य पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल्स पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य रिक्तियों को भरने के लिए एक ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं।
योग्यता
जूनियर टेक्निशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल) पद के लिए, जिसमें रिक्तियों की संख्या सबसे अधिक है, किसी मान्यता प्राप्त एससीवीटी या एनसीवीटी से प्रिंटिंग ट्रेड में पूर्णकालिक आईटीआई प्रमाणपत्र होने पर भर्ती की जाती है।
स्वीकृत प्रिंटिंग ट्रेड्स हैं लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर, लेटर प्रेस मशीन माइंडर, ऑफसेट प्रिंटिंग, प्लेट मेकिंग, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, प्लेट मेकर कम इंपोजिटर में पूर्णकालिक आईटीआई, हैंड कंपोजिंग या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/पॉलिटेक्निक से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
पदों की संख्या और रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत प्रेस जूनियर तकनीशियन अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरेगा। आवेदन आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। रिक्ति विवरण नीचे दिया गया है -
सुपरवाइजर (तकनीकी संचालन-मुद्रण): 2
सुपरवाइजर (राजभाषा): 1
कलाकार (ग्राफिक डिजाइन): 1
सचिवीय सहायक: 1
जूनियर तकनीशियन (वर्कशॉपइलेक्ट्रिकल): 6
जूनियर तकनीशियन (वर्कशॉपमैचिनिस्ट): 2
जूनियर तकनीशियन (वर्कशॉप फिटर): 4
जूनियर तकनीशियन (वर्कशॉप इलेक्ट्रॉनिक्स): 4
जूनियर तकनीशियन (वर्कशॉप एयर कंडीशनिंग): 4
जूनियर तकनीशियन (मुद्रण/नियंत्रण): 92
आयुसीमा
कुछ रिक्तियों के लिए आयु सीमा 18-25 है जबकि कुछ पदों के लिए 18-20 और 18-30 वर्ष है। आयु सीमा, पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल करने और आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।