फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई; पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Tue, 31 Oct 2023 03:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 03:48 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates HTET CG High Court BPSC SSC UPSC UP Police and other Government job notification
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:48 PM, 31-Oct-2023

Sarkari Job 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती

UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों पर भर्ती चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 नवंबर 2023 तक जो बहुत नजदीक है।
01:40 PM, 31-Oct-2023

Sarkari Job 2023: सी-डैक में भर्ती

C-DAC Recruitment 2023: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 159 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। 
विज्ञापन
12:59 PM, 31-Oct-2023

HTET 2023: हरियाणा टीईटी परीक्षा

Haryana TET 2023 Registration: स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2023) के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2023 तक है।
12:59 PM, 31-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती

IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
12:53 PM, 31-Oct-2023

Sarkari Job, Police Vacancy 2023: असम पुलिस में बंपर भर्ती

Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है।
10:31 AM, 31-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 AM, 31-Oct-2023

Railway Jobs 2023: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती

PLW Railway Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती चल रही है। इसके लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। पदों का विवरण निम्न प्रकार है-
  • इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
  • मैकेनिक (डीजल): 40 पद
  • मशीनिस्ट: 15 पद
  • फिटर: 75 पद
  • वेल्डर: 25 पद
09:35 AM, 31-Oct-2023

Sarkari Job Live: कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई; पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

AIIMS Deoghar Non Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे राज्य के युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर फॉर्म भर दें। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed