Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई
{"_id":"653497fb36129e224b032d33","slug":"sarkari-job-2023-live-updates-bihar-tre-result-ssc-chsl-drdo-upsc-up-police-and-other-jobs-notification-2023-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 22 Oct 2023 04:04 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sun, 22 Oct 2023 04:04 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live Updates: 10वीं-12वीं पास से लेकर हर योग्यता के उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सही समय है।
विज्ञापन
jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
04:04 PM, 22-Oct-2023
सरकारी नौकरी 2023: ओडिशा में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती
OSSC CGL Recruitment 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ओएसएससी सीजीएल भर्ती के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 495 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
04:04 PM, 22-Oct-2023
Railway Jobs 2023: रेलवे भर्ती
PLW Railway Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती चल रही है। इसके लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। पदों का विवरण निम्न प्रकार है-
इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद
इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद
विज्ञापन
03:44 PM, 22-Oct-2023
Sarkari Job 2023: यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती
UPSC CAPF 2023: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ग्रुप ए के 322 सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा आवेदन प्रक्रिया लाइव है। इसके माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भर्ती होगी।03:43 PM, 22-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती
Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी।11:26 AM, 22-Oct-2023
Sarkari Job 2023: अप्रेंटिस भर्ती
BDL Recruitment: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस के 119 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 9000 रुपये हर महीने तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा समाप्त होने वाली है।
11:25 AM, 22-Oct-2023
Sarkari Job, Police Vacancy 2023: असम राइफल्स में भर्ती
Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीकी भर्ती के लिए 162 पदों पर पंजीकरण आज यानी 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 AM, 22-Oct-2023
Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई
IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।