फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, पाएं अपनी ड्रीम जॉब की हर लेटेस्ट अपडेट

Tue, 17 Oct 2023 05:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 05:23 PM IST
खास बातें

Sarkari Job 2023: 10वीं पास हों या ग्रेजुएट्स सभी सरकारी विभागों में हर योग्यता के उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्तियां चल रही है। नीचे इन नौकरियों से जुड़ी हर जानकारी अपडेट की जा रही है। इस खबर पर नजर बना कर रखें और अपनी पसंद की नौकरी को लिए अभी अप्लाई कर दें।

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates Bihar TRE result, DElEd latest notification of upsc up police SSC and other job
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:22 PM, 17-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है।
05:22 PM, 17-Oct-2023

Sarkari Job, Police Vacancy 2023: असम पुलिस में बंपर भर्ती

Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है।
विज्ञापन
02:12 PM, 17-Oct-2023

Sarkari Job 2023: आईबी में 10वीं पास के लिए भर्ती

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जनरल) के 677 पदों पर भर्ती चल रही है। 10 वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
02:10 PM, 17-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: ट्रेड अपरेंटिस भर्ती

UCIL Trade Apprentice Recruitment 2023: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेड अपरेंटिस के 243 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से 10वीं और आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा।
02:09 PM, 17-Oct-2023

Railway Jobs 2023: रेलवे भर्ती

PLW Railway Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती चल रही है। इसके लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। पदों का विवरण निम्न प्रकार है-

इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद
12:25 PM, 17-Oct-2023

सरकारी नौकरी 2023: यूपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, ड्रिलर, शिप सर्वेक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 17-Oct-2023

Sarkari Job 2023: डीआरडीओ में निकली भर्ती

DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक सी, वैज्ञानिक डी, वैज्ञानिक ई और वैज्ञानिक एफ के पदों पर भर्ती होने जा रही है। डीआरडीओ की तरफ से इस भर्ती को लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।...अधिक पढ़ें
10:51 AM, 17-Oct-2023

Sarkari Job 2023: डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में भर्ती

SOL DU Non Teaching Recruitment: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग डीयू नॉन टीचिंग भर्ती 2023 के तहत 77 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों की आयुसीमा 27 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 1000, 800 और 600 रुपये है।...अधिक पढ़ें
09:52 AM, 17-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की आंसर-की जारी

SSC Stenographer Grade c, D Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट के साथ जारी कर दी है। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
09:01 AM, 17-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, पाएं अपनी ड्रीम जॉब की हर लेटेस्ट अपडेट

UPSC CAPF 2023: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ग्रुप ए के 322 सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा आवेदन प्रक्रिया लाइव है। इसके माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भर्ती होगी।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed