फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC Stenographer grade C, D answer key, response sheet out at ssc.nic.in, challenge by October 18

SSC Stenographer: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी; 18 अक्तूबर तक करें ये काम

Tue, 17 Oct 2023 08:54 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:54 AM IST
सार

SSC Stenographer Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी की जा चुकी हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Stenographer grade C, D answer key, response sheet out at ssc.nic.in, challenge by October 18
SSC Stenographer Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC Stenographer Grade c, D Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट के साथ जारी कर दी है। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

18 अक्तूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 18 अक्तूबर शाम 6 बजे तक उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आवेदकों को प्रति प्रश्न 100 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट से पहले करना होगा ये काम

आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले विकल्प-सह-वरीयता जमा करनी होगी। इस संबंध में एक नोटिस शीघ्र ही ssc.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। 

आयोग ने कहा, "जो उम्मीदवार उपरोक्त अवधि के दौरान अपने विकल्प-सह-वरीयता का उपयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें उनके विकल्प-सह-वरीयता जमा करने के लिए कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम योग्यता सूची/अंतिम चयन में शामिल करने के लिए विचार नहीं किया जाएगा।"

हाल ही में आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा भी की थी। एसएससी फरवरी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (2018-2019) और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (2020-2022) 6 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

SSC Stenographer Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड डालें।
  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक, यानी इंडिविजुएल रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed