08:32 PM, 29-Apr-2022
Sarkari Result Naukri: UPSSSC Recruitment 2022
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आपूर्ति निरीक्षक (Supply Inspectors), उच्च श्रेणी सहायक ( Upper Division Assistants) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
07:22 PM, 29-Apr-2022
BPSSC PET 2022: बिहार पुलिस प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी
जिन उम्मीदवारों ने प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस नोटिस को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
06:42 PM, 29-Apr-2022
Latest Govt Recruitment : BPSSC PET 2022
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
06:08 PM, 29-Apr-2022
सरकारी रिजल्ट : SSC CGL Tier 2 Result
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल टियर-2 परीक्षा में सफल / विफल उम्मीदवारों के अंकों को 05 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। यह आधिकारिक वेबसाइट पर 26 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा।
06:00 PM, 29-Apr-2022
Govt Jobs Result : कर्मचारी चयन आयोग CGL Tier-2 Result
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
05:31 PM, 29-Apr-2022
Results Jobs Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन आयोग CGL Tier-2
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-2 (CGL Tier-2) परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
04:14 PM, 29-Apr-2022
Sarkari Job Live: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक एमटीएस और हवलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई से 22 जुलाई, 2022 तक किया जाएगा।
03:02 PM, 29-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें शेड्यूल
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस शेड्यूल को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में इसकी पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
12:48 PM, 29-Apr-2022
Govt Job 2022: एसएससी ने जारी किया एमटीएस और हवलदार परीक्षा की तारीख
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
12:07 PM, 29-Apr-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन
DSSSB भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन 9 मई, 2022 से पहले तक पूरा कर लें। आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।