फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: मध्यप्रदेश, बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Tue, 12 Apr 2022 10:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 10:30 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Sarkari Result Live 2022: इस वक्त देशभर के कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 
 

विज्ञापन
Results Jobs News Sarkari Naukri Sarkari Result Live Latest Vacancies Recruitments Exam Govt Jobs Results Update in april 2022
Sarkari Naukri Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:27 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri: उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा

उम्मीदवारों को सभी सेक्शन के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 1/3 अंक काटे जाएंगे।
09:26 PM, 12-Apr-2022

Railway Jobs Exam: RRB NTPC Recruitment CBT 2 Exam Dates

विज्ञापन
08:44 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Exam 2022: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) 09 और 10 मई को

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 के रिवाइज्ड रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) अस्थायी रूप से 09 और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाला है। 
08:00 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: RRB NTPC CBT 2 Exam Dates Out

सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) उत्तीर्ण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दूसरे चरण की परीक्षा तारीखों की जांच कर सकते हैं।
07:02 PM, 12-Apr-2022

Govt Jobs : RRB NTPC CBT 2 Exam Dates

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) क्वालीफाई किया है, वे दूसरे चरण की परीक्षा यानी सीबीटी-2 में शामिल हो सकते हैं।
06:30 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri Result Live: RRB NTPC CBT 2

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC CBT-2) परीक्षा तिथि की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:32 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: जल्द जारी होगी एमपी पटवारी भर्ती की अधिसूचना

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। युवाओं के बीच मशहूर सरकारी नौकरी मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लिए पटवारी के 5 हजार 204 नए पदों को मंजूरी दी है। पदों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही सरकार की ओर से इस भर्ती की प्रक्रिया जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। 
03:28 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?

राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास शिक्षण में डिप्लोमा आदि की भी योग्यता मांगी गई है। 
02:08 PM, 12-Apr-2022

Govt Job Live: आवेदन की जरूरी तारीख

राजस्थान ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 मई, 2022 तक सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
01:26 PM, 12-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed