10:27 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Naukri: उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा
उम्मीदवारों को सभी सेक्शन के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 1/3 अंक काटे जाएंगे।
09:26 PM, 12-Apr-2022
Railway Jobs Exam: RRB NTPC Recruitment CBT 2 Exam Dates
08:44 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Exam 2022: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) 09 और 10 मई को
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 के रिवाइज्ड रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) अस्थायी रूप से 09 और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाला है।
08:00 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: RRB NTPC CBT 2 Exam Dates Out
सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीपीसी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) उत्तीर्ण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दूसरे चरण की परीक्षा तारीखों की जांच कर सकते हैं।
07:02 PM, 12-Apr-2022
Govt Jobs : RRB NTPC CBT 2 Exam Dates
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) क्वालीफाई किया है, वे दूसरे चरण की परीक्षा यानी सीबीटी-2 में शामिल हो सकते हैं।
06:30 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Naukri Result Live: RRB NTPC CBT 2
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC CBT-2) परीक्षा तिथि की घोषणा की है।
05:32 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: जल्द जारी होगी एमपी पटवारी भर्ती की अधिसूचना
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। युवाओं के बीच मशहूर सरकारी नौकरी मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लिए पटवारी के 5 हजार 204 नए पदों को मंजूरी दी है। पदों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही सरकार की ओर से इस भर्ती की प्रक्रिया जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है।
03:28 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Naukri: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास शिक्षण में डिप्लोमा आदि की भी योग्यता मांगी गई है।
02:08 PM, 12-Apr-2022
Govt Job Live: आवेदन की जरूरी तारीख
राजस्थान ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 मई, 2022 तक सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
01:26 PM, 12-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।