10:47 PM, 06-Aug-2022
UP Jobs 2022: यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका (प्रमुख सेवक) मुख्य परीक्षा 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:06 PM, 06-Aug-2022
Jobs and Result: फुल टाइम और पार्ट टाइम नौकरी
कैंडी फनहाउस ने कहा है कि वे एक स्वाद परीक्षक की तलाश में हैं और ऐसा कोई जो सभी चीजों का आनंद लेने के लिए तैयार हो! नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए हैं। आवेदन के लिए यहां Candyfunhouse.ca/pages/careers पर विजिट करें।
09:24 PM, 06-Aug-2022
Jobs out of India: विदेश में नौकरी का मौका
इस नौकरी के लिए पांच साल ऊपर के सभी बच्चे, किशोर, युवा, वयस्क और बुजुर्ग तक आवेदन के पात्र हैं। दरअसल, कंपनी ने सीसीओ यानी चीफ कैंडी ऑफिसर के पद पर नौकरी निकाली है।
08:12 PM, 06-Aug-2022
विदेश में नौकरी : सालाना लाखों रुपये की तनख्वाह मिलेगी
कैनेडियन ऑनलाइन कैंडी स्टोर कैंडी फनहाउस ने उन सभी लोगों को बुलाया है जो कैंडी खाने के शौकीन हैं। वहां कैंडी खाने के काम के बदले आपको सालाना लाखों रुपये की तनख्वाह (डॉलर में) मिलेगी।
06:20 PM, 06-Aug-2022
Results Jobs Live Sarkari Result
विदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन खबर है। लाखों की सैलरी वाली नौकरी करने में काम करने की बजाय कैंडी खाने के लिए मिले तो कितना अच्छा होगा। ऐसी नौकरी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी और आकर्षित करती है।
04:33 PM, 06-Aug-2022
REET 2022 Answer Key: कब तक आएगी उत्तर कुंजी और परिणाम?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के हुए 10 दिनों से अधिक का समय हो गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी हो सकती है। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर अंतिम परिणाम भी जारी होंगे।
04:05 PM, 06-Aug-2022
Sarkari Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। बता दें कि 62 हजार पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
03:36 PM, 06-Aug-2022
Sarkari Result Live: यहां डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी
जो भी उम्मीदवार रीट, 2022 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
03:15 PM, 06-Aug-2022
Sarkari Result 2022: रीट आंसर की 2022
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर/BSER की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/REET 2022 का आयोजन अब जल्द ही किया जा सकता है। उत्तर कुंजी के इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
02:25 PM, 06-Aug-2022
Govt JObs 2022: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का होगा दस्तावेज सत्यापन
सीबीटीएसटी परिणाम घोषित होने के बाद, अब शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के अंतिम दौर से गुजरना होगा। आरआरबी परीक्षा प्रक्रिया के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएसटी एडमिट कार्ड 2022 संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट के जरिये परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।