फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Results Jobs Live: आईआईटी पटना, बीएचयू में निकलीं नौकरियां, जानें और कहां-कहां जारी है भर्ती

Sat, 22 Apr 2023 06:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 06:09 PM IST
खास बातें

Results Jobs Live: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (IIT Patna) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू हुईं हैं। वहीं, कई अन्य राज्यों में भी भर्तियां निकलीं हैं। ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहे amarujala.com/education और amarujala.com/jobs

विज्ञापन
Results Jobs Live Sarkari Naukri Result IIT Patna Recruitment BHU CIEPT Vacancies
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:05 PM, 22-Apr-2023

JNU Recruitment Exam Date: शहर सूचना पर्ची भी जारी

जेएनयू भर्ती परीक्षा में सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणितीय क्षमता और कंप्यूटर जागरूकता सीबीटी प्रश्न पत्र बहुभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी में होंगे। उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर भाषा की परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन, समय, परीक्षा स्थान, निर्देश और अन्य विवरण के बारे में जानकारी के साथ प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
05:24 PM, 22-Apr-2023

Sarkari Naukri :JNU Non-Teaching Recruitment Exam Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
04:37 PM, 22-Apr-2023

Jobs SBI Recruitment 2023: रिक्तियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    SBI के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर “एंगेजमेंट ऑफ रिटायर्ड बैंक स्टाफ ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस-सीएमएफ, सीएमएस, एसओ पोस्ट” पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
03:30 PM, 22-Apr-2023

Sarkari Naukri Results Jobs Live SBI Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर - एनीटाइम चैनल्स (CMF-AC): 821 पद

चैनल मैनेजर सुपरवाइजर- एनीटाइम चैनल (CMS-AC): 172 पद

सपोर्ट ऑफिसर एनीटाइम चैनल्स (SO-AC): 38 पद
02:31 PM, 22-Apr-2023

Sarkari Naukri CIPET में करें आवेदन

CIPET में असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट ऑफिसर आदि के 38 पदों पर रिक्तियां हैं। उपरोक्त भर्ती के तहत आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आयु-सीमा अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित।की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट नियमानुसार दी जाएगी।
01:42 PM, 22-Apr-2023

Results Jobs Live: आईआईटी पटना में निकलीं नौकरियां

आईआईटी पटना की रिक्तियों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट/ साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा/ ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को कोई टीए देय नहीं होगा। चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 22-Apr-2023

Sarkari Naukri Results Jobs Live: आईआईटी पटना में निकलीं नौकरियां

आईआईटी पटना की भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदानुसार ग्रेजुएशन/पोस्ट- ग्रेजुएशन / आईटीआई सर्टिफिकेट/बीई/बीटेक/ एमई/एमटेक / एमबीबीएस/पीएचडी एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए। 
11:40 AM, 22-Apr-2023

Results Jobs Live Sarkari Naukri आईआईटी पटना की भर्ती

आईआईटी पटना की भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 27 से 50 वर्ष के मध्य तक होनी चाहिए। उम्मीदवार पदानुसार आयु सीमा एवं पात्रता के लिए आधिकारिक अधिसूचना iitp.ac.in पर पढ़ सकते हैं।  
 
11:14 AM, 22-Apr-2023

Results Jobs Live: आईआईटी पटना, बीएचयू में निकलीं नौकरियां, जानें और कहां-कहां जारी है भर्ती

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (IIT Patna) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू हुईं हैं। जूनियर असिस्टेंट, मेडिकल ऑफिसर और अन्य विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए सरकारी भर्ती निकाली गई है।  
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed