फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Result and Govt Jobs Live: महाट्रांस्को और ईएसआईसी समेत यहां निकलीं नौकरियां, ये हैं योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Tue, 19 Apr 2022 06:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 06:14 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Results Live Update: देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में जानते हैं... जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा आकर्षक वेतन, भत्ते और सुविधाएं।

विज्ञापन
Result and Govt Jobs Bharti Live Update Sarkari Naukri-Results News April 2022 in Hindi
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:12 PM, 19-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: DSSSB Admit Card Released

डीएसएसएसबी जूनियर क्लर्क और पीए परीक्षा के लिए पंजीकृत और इसमें उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित हॉल टिकट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
05:51 PM, 19-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: DSSSB Admit Card Released

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर क्लर्क और पर्सनल असिस्टेंट (पोस्ट कोड: 17/21 और 13/20) के पदों को भरने के लिए दूसरे चरण यानी टियर-2  पीईटी/ स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
05:05 PM, 19-Apr-2022

Result and Govt Jobs Bharti Live : MAHATRANSCO भर्ती के लिए पदों का विवरण

  1. सहायक इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 170
  2. सहायक इंजीनियर (दूरसंचार) - 25
  3. सहायक इंजीनियर (सिविल) - 28
  4. मुख्य इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 04
  5. अधीक्षण इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 11
  6. अधीक्षण इंजीनियर (सिविल) - 01
  7. मुख्य महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
  8. मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और प्रवर्तन) - 01
  9. उप महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
  10. कार्यकारी निदेशक (संचालन) - 01
  11. कार्यकारी निदेशक (परियोजना) - 01
04:20 PM, 19-Apr-2022

Sarkari Vacancy: MAHATRANSCO भर्ती

MAHATRANSCO भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 800 रुपये लागू होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।  
03:43 PM, 19-Apr-2022

Sarkari Jobs: MAHATRANSCO Recruitment 2022

महाट्रांस्को भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन ही जमा करने होंगे, इच्छुक उम्मीदवार पात्रता अनुसार दिए गए पते पर 19 अप्रैल, 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
03:02 PM, 19-Apr-2022

Jobs: MAHATRANSCO Recruitment 2022

 महाराष्ट्र सरकार ने इंजीनियर भर्ती के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 19-Apr-2022

Government Jobs: MAHATRANSCO Recruitment

महाट्रांस्को यानी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) की ओर से निकाली गई इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की समय-सीमा 19 अप्रैल, 2022 को समाप्त हो रही है।  
01:31 PM, 19-Apr-2022

Result and Govt Jobs Bharti : एनएचएआई में प्रबंधकों के लिए निकलीं नौकरियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संगठन में रिक्त प्रबंधकीय पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैनेजर स्तर पद के लिए पात्र एवं उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से आवेदन करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं
12:54 PM, 19-Apr-2022

Sarkari Naukri LIVE: ESIC Recruitment 2022

कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा शुरू की गई भर्ती में स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के 55 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 अप्रैल, 2022 के दिन तक अधिकतम 45 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 
 
12:18 PM, 19-Apr-2022

Sarkari Naukri-Results : ESIC Recruitment

ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 सीनियर और जूनियर स्केल के पदों पर भर्तियां शुरू की गई है।  
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed