Sarkari Naukri Result LIVE 2022: जेएसएससी और ओएनजीसी में निकलीं दो हजार नौकरियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"627dd0b25536d635df229e1f","slug":"job-results-sarkari-naukri-result-govt-jobs-live-update-sarkari-exam-answer-key-admit-card-ongc-jssc-recruitments","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result LIVE 2022: जेएसएससी और ओएनजीसी में निकलीं दो हजार नौकरियां, जानें आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 13 May 2022 09:26 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 09:26 PM IST
खास बातें
Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs पर क्लिक करें।
विज्ञापन
परास्नातकों के लिए नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:26 PM, 13-May-2022
Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसे शुक्रवार 13 मई, 2022 को जारी किया गया है और यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।08:19 PM, 13-May-2022
Govt Job live: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
एसएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2065 रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवारो का चयन सीबीटी मोड में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से चयनित होंगे उन्हें आयोग के विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
07:06 PM, 13-May-2022
Sarkari Naukri 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई फेज-10 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। एसएससी ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है।05:53 PM, 13-May-2022
Sarkari Naukri 2022: एसएससी ने जारी की दो हजार से अधिक पदों पर भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने फेज-10 के तहत हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं।04:45 PM, 13-May-2022
Sarkari Jobs : जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
- फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
- आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक
04:14 PM, 13-May-2022
Sarkari Vacancy: झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट
झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 13-May-2022
Sarkari Result-Naukri : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
02:27 PM, 13-May-2022
Sarkari Naukri : JSSC Recruitment 2022
जेएसएससी की ओर सेझारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके लिए 921 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के जरिये की जाएगी।
01:06 PM, 13-May-2022
Govt Jobs Results: झारखंड म्युनिसिपल सर्विस
आवेदन पंजीयन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू कर दी जाएगी। राज्य की इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है।
12:01 PM, 13-May-2022
Govt Jobs Results Update: JSSC Recruitment 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन पंजीयन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू कर दी जाएगी।