JPSC-JSSC Protest Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बड़ा एलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान
{"_id":"6a794d6c4ddcf05c5f0f87d4","slug":"jpsc-jssc-protest-live-students-to-march-towards-jharkhand-assembly-today-security-tightened-in-ranchi-2026-08-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"JPSC-JSSC Protest Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बड़ा एलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 10 Aug 2026 09:56 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:56 PM IST
खास बातें
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने दिनभर आंदोलन किया। छात्र प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के गेट नंबर एक तक पहुंच गए। इसके बाद वहां धरने पर बैठ गए। इस बीच सोमवार शाम को हुए लाठीचार्ज के बाद देवेन्द्र मेहतो की तबियत खराब हो गई। पुलिस प्रदर्शन स्थल से उनको एम्बुलेंस में लेकर गई। कल भाजपा ने झारखंड बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
देवेंद्रनाथ महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:53 PM, 10-Aug-2026
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को झारखंड बंद
भाजपा ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।08:29 PM, 10-Aug-2026
महतो की तबीयत बिगड़ी
छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उनको एम्बुलेंस में बैठाकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उन्हे कहां रखा है। यह जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है उनको अस्पताल मे भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
07:29 PM, 10-Aug-2026
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दोबारा किया लाठीचार्ज
झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान एक बार फिर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जेपीएससी-जेएसएससी की मांगों को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच पुलिस कार्रवाई से मौके पर तनाव बढ़ गया।06:40 PM, 10-Aug-2026
झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी क्या बोले?
छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है। राहुल गांधी ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि बातचीत के जरिए ही किसी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की मांगों को सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की।05:03 PM, 10-Aug-2026
विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंचे छात्र, धरने पर बैठे
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : सोशल मीडिया
03:49 PM, 10-Aug-2026
छात्रों ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है-SP पारस राणा
रांची सिटी SP पारस राणा ने बताया कि 90 फीसदी छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं , लेकिन 10% किसी की बात नहीं मान रहे हैं। अगर भीड़ में 700-1000 छात्र किसी की बात नहीं सुन रहे हैं, यहां तक कि अपने प्रतिनिधियों की भी नहीं, और उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। बैरिकेडिंग को धकेलते हुए तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है। फिर भी पुलिसकर्मियों ने संयम बरता है। उन्होंने पुलिस बल पर पत्थर भी फेंके हैं। फिर भी, हमने बहुत कम समय के लिए ही सख्ती दिखाई क्योंकि वे सभी छात्र हैं। हम सभी से शांति बनाए रखने और हिंसा न करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 10-Aug-2026
युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है - और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता-छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि इस विधानसभा मार्च में छात्रों का दर्द देखा जा सकता है। 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी, मैं एम्बुलेंस से यहां आया हूँ और स्ट्रेचर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूं। लेकिन यह सरकार हमारी आवाज़ दबा रही है और वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है। यह निंदनीय है। सरकार डरी हुई है, यह कायर सरकार है। सरकार जब-जब डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है... हम आगे बढ़ते रहेंगे। सरकार के साथ हमारी 3 दौर की बातचीत हुई है, उन्हें हमारी मांगें पूरी करनी चाहिए। अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो CM पद खतरे में पड़ जाएगा। सरकार हिल जाएगी, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। यह एक जन-आंदोलन बन गया है। 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है - और 'वायु' को कोई नहीं रोक सकता।
03:36 PM, 10-Aug-2026
हठधर्मिता, गैरसंवेदनशीलता का एक पिरामिड खड़ा हो गया-RJD सांसद मनोज झा
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता, गैरसंवेदनशीलता का एक पिरामिड खड़ा हो गया है। छात्रों पर पैलेट गन चले, कील लगी लाठियां चलाई गई, चंदा और चढ़ावा चोरी का मसला है। कल जो ममता बनर्जी के साथ हुआ अगर इन सबका विश्लेषण करें तो ये स्पष्ट होता है कि जो भी संसदीय लोकतंत्र, सद्व्यवहार की रिवायत थी वो खत्म कर दी गई है।02:59 PM, 10-Aug-2026
‘पुष्पा’ के अंदाज में विधानसभा घेराव मार्च में पहुंचा प्रदर्शनकारी
रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ के अंदाज में नजर आया। फिल्म के किरदार जैसा लुक अपनाकर प्रदर्शन में शामिल हुए इस व्यक्ति ने कहा कि झारखंड के छात्र तब तक न झुकेंगे और न रुकेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।प्रदर्शनकारी ने कहा, “मैं ‘पुष्पा’ के अंदाज में विरोध जताने आया हूं। लोगों ने मुझे बताया कि बड़े अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंचे थे। ये छात्र भी हमारे ही समाज का हिस्सा हैं, इसलिए इनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC छात्रों का यह मुद्दा राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंचना चाहिए, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर देश का ध्यान जाए और उन्हें न्याय मिल सके।
प्रदर्शनकारी ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कहा, “जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों की मांगों को समझते हैं, उसी तरह सरकार को भी इन छात्रों की मांगों को समझना चाहिए। झारखंड के छात्र न झुकेंगे, न रुकेंगे, जब तक न्याय नहीं मिलेगा।”
02:33 PM, 10-Aug-2026